फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shark Tank India 2: अनुपम मित्तल को लोग समझते हैं शार्क टैंक-2 का निर्माता, दिग्गज एंटरप्रेन्योर ने किया दावा

Wed, 05 Apr 2023 06:33 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 05 Apr 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Shark Tank India judge Anupam Mittal reveals how the viewers think he is the producer of the show
अनुपम मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

शार्क टैंक इंडिया 2 में नजर आने वाले अनुपम मित्तल ने कहा है कि दर्शकों को लगता है कि वे शो के निर्माता है। यह शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह शो जब से टेलीविजन पर आ रहा है, यह तब से खबरों में है। इसे पहले सीजन की तरह लोग प्यार दे रहे हैं। इस शो का कांसेप्ट काफी दिलचस्प है। इसमें लोग अपने बिजनेस आइडिया पिच करते हैं जोकि अगर जजों को पसंद आता हैं तो वह उनमें निवेश करते हैं। 

Shark Tank India judge Anupam Mittal reveals how the viewers think he is the producer of the show
अनुपम मित्तल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अनुपम मित्तल भी शो के जज हैं और उन्हें इस शो के कारण काफी लोकप्रियता भी मिली हैं। बता दें कि अनुपम मित्तल उद्योगपति है। वे शादी डॉट कॉम के भी फाउंडर है। शो के दूसरे सीजन के बाद भी उनकी लोकप्रियता बनी हुई है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि लोगों को लगता है कि वह इस शो के निर्माता भी है।

Shark Tank India judge Anupam Mittal reveals how the viewers think he is the producer of the show
अनुपम मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया से बातचीत करते हुए अनुपम मित्तल कहते हैं, 'मेरी मुलाकात ऐसी कंपनी के लोगों से हुई हैं, जिनके लिए मैंने पैसे जमा किया है। उनका सेल बढ़ गया है। अब 6 महीने में उन्होंने 2 करोड़ रुपए की कमाई की है। जो लोकप्रियता उन्हें शो से मिली है। इसके चलते कई कंपनियों का सेल 5 से 10 गुना बढ़ा है। यह उनके लिए महत्वपूर्ण है कि लंबे समय में डटे रहें।'

यह भी पढ़ें:  अक्षय के कारण 16 साल बाद शुरू हुई 'हेरा फेरी 3'? सुनील शेट्टी ने बताई अफवाहों के पीछे की सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Shark Tank India judge Anupam Mittal reveals how the viewers think he is the producer of the show
अनुपम मित्तल - फोटो : social media

बातचीत को जारी रखते हुए अनुप मित्तल कहते है कि शो कुछ समय के लिए नेम और फेम दिला सकता है लेकिन लंबे समय में उन्हें अपने प्रोडक्ट पर काम करना होगा। अनुपम ने यह भी कहा कि कई दर्शकों को लगता है कि वह शो के निर्माता है। कई कंपनियों ने उन्हें इस बात को लेकर अप्रोच किया कि वे उन्हें शो में ले।

यह भी पढ़ें:  प्राइवेट वीडियो लीक करने का किच्चा सुदीप को मिला धमकी भरा लेटर, एक्टर बोले- करारा जवाब दूंगा

विज्ञापन
Shark Tank India judge Anupam Mittal reveals how the viewers think he is the producer of the show
अनुपम मित्तल - फोटो : social media
आगे इस बारे में अनुप कहते हैं, 'लोगों को ऐसा लगता है कि मैं शो का निर्माता हूं। वह मुझसे निवेदन करते हैं कि उन्हें शो में लिया जाए। मेरा रिएक्शन यह होता है कि मुझे पता नहीं कि मैं उन्हें ले पाऊंगा या नहीं ले पाऊंगा।' उन्होंने इसका कारण अपने व्यक्तित्व को बताया है।

यह भी पढ़ें: रीमेक में सलमान ने लगाया अपनी असल जिंदगी का ये तड़का, यहां पढ़िए पूरा किस्सा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed