{"_id":"5cc4f9debdec22071b388bbf","slug":"sharman-joshi-birthday-and-ali-abbas-zafar-announce-tiger-3-here-is-top-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरमन जोशी के जन्मदिन और 'टाइगर 3' पर अली अब्बास के खुलासे सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शरमन जोशी के जन्मदिन और 'टाइगर 3' पर अली अब्बास के खुलासे सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 28 Apr 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sharman Joshi, Salman Khan, Ali Abbas
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1979 को मुंबई में हुआ था। वह एक गुजराती परिवार से हैं। शरमन ने मराठी और गुजराती थिएटर से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। साल 1999 में आर्ट फिल्म गॉडमदर से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड में साल 2001 में आई फिल्म स्टाइल से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी। फिल्म हिट साबित हुई थी और शरमन के अभिनय को खूब सराहा गया था। इसके बाद फिल्म गोलमाल (2007) में उनके अभिनय का डंका पूरे बॉलीवुड में बजा था।
2 of 5
Samantha
टॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक समांथा रुथ प्रभु आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 28 अप्रैल 1987 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। वह साउथ फिल्मों के सफल अभिनेता नागा चैतन्या की पत्नि हैं। समांथा और नागा ने साल 2017 में एक-दूजे को अपना जीवनसाथी बना लिया था। समांथा की फिल्में 'मर्सल' और 'रंगस्थलम' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।
3 of 5
Nikkhil Advani
- फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर निखिल आडवाणी 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उन्होंने अब तक 'सलाम-ए-इश्क', 'कल हो ना हो' और 'कट्टी-बट्टी' जैसी कई शानदार फिल्में बनाई हैं। निखिल आडवाणी ने बतौर डायरेक्टर 'कल हो ना हो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके अलावा वह कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं। इससे पहले निखिल आडवाणी कई फिल्मों में एसोसिएट डायरेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी फिल्मों की कहानी के अलावा गानें भी काफी हिट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
katrina kaif
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने एक्टिंग की दुनिया में अपना बेहतरीन जलवा दिखा रही हैं। वो बॉलीवुड के तीनों खान्स के साथ लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। उनकी कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं लेकिन अब कटरीना अपना दायरा बढ़ाना चाहती हैं। कटरीना का कहना है कि कंटेट को डेवलप करने को लेकर वह हमेशा उत्साहित रहती हैं और फिल्म निर्माता बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
tiger zinda hai
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म भारत 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। सलमान-अब्बास की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ी मानी जाती है। टाइगर फ्रेंचाइजी से दोनों हस्तियां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। अब खबर है कि एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद इसकी तीसरी फ्रेंचाइजी की तैयारी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।