फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: 'थ्री इडियट्स' के 'राजू' का फिल्मी करियर नहीं था आसान, एक फिल्म के लिए तो 40 बार दिया ऑडिशन

Wed, 28 Apr 2021 10:11 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 28 Apr 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
Sharman Joshi Birthday: Know Lesser Known and Interesting Facts About '3 Idiots' RAJU
माधवन, आमिर खान, शरमन जोशी - फोटो : Instagram

शरमन जोशी बॉलीवुड के उन कलाकारों की सूची में शुमार हैं जिन्होंने बतौर सोलो हीरो तो बड़ी फिल्में अपने नाम नहीं कीं, लेकिन कई सुपरहिट फिल्मों में अहम किरदार निभाए और सभी के दिलों को जीता। शरमन ने वैसे तो फिल्मों में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए लेकिन कॉमेडी में शरमन को दर्शकों ने सबसे अधिक पसंद किया। इस साल शरमन अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास मौके पर डालते हैं एक नजर उनके फिल्मी करियर पर ...

Sharman Joshi Birthday: Know Lesser Known and Interesting Facts About '3 Idiots' RAJU
शरमन जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

शरमन जोशी ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी। शरमन के पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर और फिल्मों के जाने-माने आर्टिस्ट थे। शरमन की पहली फिल्म 'गॉडमदर' थी। वहीं एक इंटरव्यू में शरमन ने बताया था कि शुरुआत में उनकी कॉमिक टाइमिंग बहुत खराब थी। उन्होंने कहा था, 'लोगों ने मेरी बड़ी आलोचना की लेकिन हमारे निर्देशक शफी ईनामदार ने मुझे बड़ा हौसला दिया। प्ले के करीब 50 शो होने के बाद जाकर मेरे अभिनय में सुधार आया।' वैसे तो शरमन कई फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन उनकी हिट लिस्ट में 'गोलमाल', 'स्टाइल', '3 इडियट्स', 'रंग दे बसंती' और 'एक्सक्यूज मी' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Sharman Joshi Birthday: Know Lesser Known and Interesting Facts About '3 Idiots' RAJU
शरमन जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि 'रंग दे बसंती' और '3 इडियट्स' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय कर चुके शरमन को फिल्म 'फरारी की सवारी' के लिए 40 बार ऑडिशन देने पड़े थे। 'फरारी की सवारी' के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा थे जिसमें लीड रोल हासिल करने के लिए शरमन को कई पापड़ बेलने पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharman Joshi Birthday: Know Lesser Known and Interesting Facts About '3 Idiots' RAJU
शरमन जोशी - फोटो : ट्विटर

1999 में आई फिल्म 'गॉडमदर' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने के 13 साल बाद साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'फरारी की सवारी' में लीड रोल (सोलो हीरो) में नजर आए थे। आखिर उन्हें इतना वक्त क्यों लगा? इस सवाल का जवाब देते हुए शरमन ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'भई देखिए मैं तो लंबी रेस का घोड़ा हूं। मुझे कोई जल्दी नहीं है। मैं आपको इस बात के लिए पूरी तरह से आश्वस्त कर सकता हूं कि मैं जो भी फिल्म करूँगा वो एक बढ़िया फिल्म होगी। आपके समय और आपके पैसे के लायक होगी। जब आप सिर्फ अच्छा काम करना चाहते हैं तो उसमें आपको वक्त लगता है और मैं अपना वक्त देने को तैयार हूं।'

विज्ञापन
Sharman Joshi Birthday: Know Lesser Known and Interesting Facts About '3 Idiots' RAJU
शरमन जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात को पूरा करते हुए शरमन ने कहा था, 'अगर अपनी जिंदगी में मैंने कम से कम दस अच्छी फिल्में भी कर ली तो मुझे अपने आप पर बड़ा गर्व होगा। वैसे दस तो कम से कम है मैं तो कई अच्छी फिल्में करना चाहता हूं। मेरा तो मानना है कि मैं अगले 30 सालों के लिए इंडस्ट्री में रहने वाला हूं और यकीन मानिए मेरी कोशिश होगी कुछ बेहतरीन सिनेमा और मनोरंजक फिल्में करने की।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed