फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharman Joshi: बाथरूम में होती रही मुलाकातें और फिर एक दिन आया राजू हिरानी के दफ्तर से फोन, और उसके बाद...

Wed, 28 Jun 2023 10:44 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 28 Jun 2023 10:44 AM IST
विज्ञापन
Sharman Joshi discloses details about bathroom meetings with raj kumar Hirani 3 idiots Lajja godmother kafas
शरमन जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता शरमन जोशी के करियर की सबसे सफल फिल्म रही है, 'थ्री इडियट्स'। इस फिल्म में काम मिलने के पीछे बहुत ही दिलचस्प कहानी है। इस फिल्म में काम करने का ऑफर शरमन जोशी को तब मिला जब वह थियेटर में फिल्म देखने जा रहे थे। इतना ही नहीं इस फिल्म को साइन करने से पहले इस फिल्म को लेकर शरमन जोशी की राजकुमार हिरानी ने तीन बार मुलाकात थियेटर में हुई। फिर इस फिल्म में काम करने का मौका मिला, इस फिल्म में काम मिलने के पीछे और भी दिलचस्प खुलासा शरमन जोशी ने अमर उजाला से एक मुलाकात के दौरान किया। शरमन जोशी इन दिनों सोनी लिव की वेब सीरीज 'कफस' को लेकर चर्चा में हैं।    

Sharman Joshi discloses details about bathroom meetings with raj kumar Hirani 3 idiots Lajja godmother kafas
शरमन जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आप अमिताभ बच्चन की एबीसीएल कंपनी से लांच होने वाले थे, लेकिन आपकी शुरुआत विनय शुक्ला फिल्म 'गॉडमदर' से  हुई ?

जब मेरे पास 'गॉडमदर' का ऑफर आया उस समय मैं एबीसीएल के साथ अनुबंधित था। एबीसीएल के टैलेंट प्रतियोगिता के जरिए टॉप टेन लडको में से मैं चुना गया था। एक दो महीने में  फाइनल राउंड होने वाला  था, जिनसे दो लड़के और दो लड़कियां फिल्म में लांच होने वाले थे। चंद्रचूड़ सिंह और अरशद वारसी वाली फिल्म 'तेरे मेरे सपने' अलग फिल्म थी, इसका इससे कुछ लेना देना नहीं था। एबीसीएल कंपनी में कुछ परेशानियां शुरू हुई, उस वजह से  कॉन्टेस्ट थम गया। इस फिल्म के लिए विनय शुक्ला ने सबसे पहले सत्यदेव दुबे के साथ बात की थी। सत्यदेव दुबे ने ही उन्हें मेरे नाम का सुझाव दिया था। विनय शुक्ला  ने मेरा नाटक देखा और उन्हें मेरा काम पसंद आया। फिर उन्होंने एबीसीएल से संपर्क किया। शबाना आजमी के माध्यम से विनय शुक्ला ने जया बच्चन से बात की। मुझे याद है कि 'गॉडफादर' के लिए विजय शुक्ला ने जया बच्चन को फिल्म का नरेशन सुनाया, मैं भी जया जी के साथ बैठा हुआ था। जया जी ने फिल्म का नरेशन सुनने के बाद मुझसे कहा कि मुझे लगता है कि यह फिल्म आपको करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Kanhaiya Lal murder case: कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनेगी फिल्म? दिवंगत दर्जी के बेटे ने किया खुलासा

Sharman Joshi discloses details about bathroom meetings with raj kumar Hirani 3 idiots Lajja godmother kafas
शरमन जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और फिर राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लज्जा' में आपको इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला..

राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लज्जा' करने का सबसे बड़ा कारण यही था कि इस फिल्म में रेखा जी, अजय देवगन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, माधुरी दीक्षित और महिमा चौधरी के साथ काम करने का मौका मिल रहा था। मैने सोचा कि उस फिल्म से जुड़ना मेरे लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। फिल्म से जुड़े और बहुत ही अच्छे अनुभव रहे। 'लज्जा' और 'स्टाइल' की शूटिंग एक साथ शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharman Joshi discloses details about bathroom meetings with raj kumar Hirani 3 idiots Lajja godmother kafas
रंग दे बसंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसी तरह राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'रंग दे बसंती' और डेविड धवन की 'शादी नंबर वन' की शूटिंग भी साथ ही चली, कहते हैं कि 'रंग दे बसंती' के लिए आमिर खान को आपके हिसाब से अपनी डेट एडजस्ट करनी पड़ी थी? 

हां, उस समय डेट्स की बहुत मारामारी थी। राकेश ओमप्रकाश मेहरा बहुत चिंतित थे। आमिर खान ने इसके बारे में पूछा तो उन्होंने मेरा नाम लेकर उन्हें डेट्स की समस्या बताई। इसके बाद आमिर खान ने अपनी तारीखें मेरी तारीखों के हिसाब से निकालीं और मैं मैं 'रंग दे बसंती' में काम कर पाया।

विज्ञापन
Sharman Joshi discloses details about bathroom meetings with raj kumar Hirani 3 idiots Lajja godmother kafas
थ्री इडियट्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और फिर 'रंग दे बसंती' के बाद थ्री इडियट्स में आमिर खान के साथ दोबारा कैसे जुड़ना हुआ?

राजू सर ( राजकुमार हिरानी) ने मेरी फिल्म 'स्टाइल' देखी देखी थी। 'थ्री इडियट्स'  पर वह काम शुरू कर रहे थे तो इस फिल्म को इन करने से पहले हमारी तीन-चार मुलाकातें थियेटर में हुई थी। पहली मीटिंग बांद्रा के एक थियेटर ग्लोबस में हुई थी। राजू  सर अपनी टीम के साथ टिकट विंडो से थोड़ा पहले खड़े थे। मैं टिकट खिड़की पर 20 मिनट लेट पहुंचा था और करेंट बुकिंग बंद हो गई थी। मैं यह सोचकर निकल रहा था कि कहीं और जाकर बैठूंगा तभी पीछे से राजू सर की आवाज आई। अरे, शरमन! तब उन्होंने कहा था, तुम्हारे लिए मेरे ध्यान में एक रोल है। मैं चाहता हूं कि तुम करो, मैं तुमको फोन करूंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed