शरमन जोशी आज हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं, जो 'रंग दे बसंती' और '3 इडियट्स' जैसी कुछ प्रमुख ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। फिलहाल वह कफस नाम के वेब शो में नजर आ रहे हैं। अभिनेता को '3 इडियट्स' फिल्म के जरिए खूब लोकप्रियता मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान और आर माधवन के साथ काम किया था। अब अभिनेता ने इस फिल्म के सीक्वल पर बात की है।
3 Idoits: एक बार फिर जमेगी आमिर, शरमन और आर माधवन की तिकड़ी? '3 इडियट्स' के सीक्वल पर 'राजू' ने दिया बड़ा अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ महीने पहले शरमन ने अपने '3 इडियट्स' के सह-कलाकारों, आमिर खान और आर माधवन के साथ एक नहीं, बल्कि दो परियोजनाओं के लिए टीम बनाई थी। एक था उनकी गुजराती फिल्म 'बधाई हो' का प्रचार और दूसरा थी एक फैंटसी क्रिकेट ऐप के विज्ञापनों की सीरीज। अब हाल ही में दिए साक्षात्कार के दौरान अभिनेता ने खुलासा किया कि जाहिर तौर पर '3 इडियट्स' के सीक्वल की योजना हमेशा से थी।
Anil Kapoor: 'इंडस्ट्री बंद नहीं होती..मैंने अपने करियर में कई बार...', फिल्में फ्लॉप होने पर बोले अनिल कपूर
'3 इडियट्स' फिल्म के सीक्वल पर बात करते हुए शरमन जोशी ने बताया कि निर्देशक राजकुमार हिरानी सर इस फिल्म को अब भी मिलने वाले प्यार से वाकिफ हैं और कुछ मौकों पर फिल्म निर्माता ने मूल कलाकारों के साथ कुछ कहानी के विचार भी साझा किए हैं।
Sunil Lahri: रणबीर के 'राम' रूप से रामायण के 'लक्ष्मण' खुश, 'सीता' के किरदार पर जताया यह शक
उन्होंने कहा कि हालांकि, जब हम कुछ महीने बाद मिले तो राजकुमार हिरानी कहते हैं कि कहानी कहीं अटक गई है और वह इस पर काम नहीं कर पा रहे हैं। वह दर्शकों को निराश नहीं करना चाहते, इसलिए अपना समय लेना पसंद करते हैं। शरमन ने यह भी कहा कि जब भी सीक्वल बनेगा तो यह कलाकारों और दर्शकों दोनों के लिए बहुत मजेदार होगा।
Aaliya Siddiqui: आलिया के मिस्ट्री मैन पर ऐसा था बेटी शोरा का रिएक्शन, नवाज की पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा
वहीं बात करें शरमन की वेब सीरीज 'कफस' के बारे में तो सीरीज में उन्होंने एक बाल कलाकार के पिता की भूमिका में हैं, जो काम के दौरान यौन शोषण का शिकार हो जाता है। शरमन की '3 इडियट्स' की सह-कलाकार मोना सिंह भी सीरीज में उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आई हैं। इस वेब शो के छह एपिसोड हैं।
Ananya Panday: आदित्य रॉय कपूर संग डेटिंग की अफवाहों के बीच अनन्या ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, बताया वेडिंग प्लान