दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर आठ दिसंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। कोविड 19 की वजह से हर साल की तरह इस साल उनका जन्मदिन ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
शर्मिला टैगोर के जन्मदिन पर बहू करीना कपूर ने कही ये बात, सोहा ने साझा की थ्रोबैक तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर ने शर्मिला टैगोर की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। यह उनकी फिल्म से एक पुरानी तस्वीर है। इसके साथ करीना ने लिखा, ‘सबसे कूल और मजबूत महिलाओं में से एक जिन्हें मैं जानती हूं, पता है... जन्मदिन मुबारक हो मेरी खूबसूरत सासू मां।‘
शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान ने अपनी मां की कई तस्वीरें साझा की हैं। इसके जरिए उन्होंने दिखाया है कि हर साल किस तरह उनकी मां का जन्मदिन मनाया जाता है। तस्वीरें साल 2013 से लेकर 2019 तक का है। शर्मिला टैगोर परिवार के साथ हर साल अपना जन्मदिन मनाती दिख रही हैं।
तस्वीरों के सोहा ने कैप्शन में लिखा, ‘हमने जन्मदिन हमेशा साथ में मनाए हैं लेकिन इस साल ने हमें अलग कर दिया। जब हम मिलेंगे, जो कि जल्द ही होगा, तो हम वह सारे पल सेलिब्रेट करेंगे जो हमने मिस कर दिए और शुक्रगुजार रहेंगे उस प्यार के जो हम एक दूसरे से करते हैं। हैप्पी बर्थडे अम्मा। जल्द ही मिलेंगे।‘ बता दें कि शर्मिला टैगोर दिल्ली में रहती हैं।
शर्मिला टैगोर ने 14 साल की उम्र में निर्देशक सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म अपूर संसार से डेब्यू किया था। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शर्मिला की पहली फिल्म शक्ति सामंत की कश्मीर की कली थी। उन्होंने अमर प्रेम, आराधना, चुपके चुपके, सफर, मौसम और दाग सहित कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं।
‘मिस एशिया पैसिफिक’ के खिताब ने बदल दी दीया मिर्जा की जिंदगी, तस्वीरों में देखें कितना बदल गया लुक