{"_id":"5deb6e6a8ebc3e1b9d501535","slug":"sharmila-tagore-and-mansoor-ali-khan-pataudi-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवाब पटौदी से शादी के लिए शर्मिला टैगोर ने अपनाया था इस्लाम धर्म, जानें कैसे शुरू हुई लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवाब पटौदी से शादी के लिए शर्मिला टैगोर ने अपनाया था इस्लाम धर्म, जानें कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 08 Dec 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sharmila tagore
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरे जमाने की अदाकारा शर्मिला टैगोर 8 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 60-70 के दशक में शर्मिला ने एक के बाद एक कई शानदार फिल्में दी थीं। फिल्म 'कश्मीर की कली' ने शर्मिला के करियर को बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। शर्मिला का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनके पिता गितेन्द्रनाथ टैगोर 'टैगोर एल्गिन मिल्स' के ब्रिटिश इंडिया कंपनी के महाप्रबंधक थे। शर्मिला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1959 में सत्यजीत रे की फिल्म 'अपुर संसार' से की थी।
2 of 5
sharmila tagore
- फोटो : instagram
शर्मिला ने अपने जीवनसाथी के रूप में मशहूर क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान रहे मंसूर अली खान पटौदी को चुना। मंसूर अली खान पटौदी से शर्मिला की पहली मुलाकात उनके कोलकाता स्थित घर पर ही हुई थी। पटौदी अपने किसी दोस्त के साथ वहां किसी कार्यक्रम में गए थे।
3 of 5
शर्मिला टैगोर
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्मिला जहां नवाब पटौदी को देखते ही फिदा हो गई थीं वहीं नवाब शर्मिला की मुस्कान के कायल थे। दोनों के मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे काफी करीब आ गए थे। शादी के वक्त लोग अटकलें लगा रहे थे कि शर्मिला की फिल्मों में बोल्ड इमेज को पटौदी खानदान स्वीकार नहीं करेगा। साथ ही दोनों के धर्म अलग थे। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और दोनों ने सहमति से शादी कर ली। शर्मिला को मंसूर अली खान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sharmila tagore and mansoor ali khan
- फोटो : social media
पटौदी और शर्मिला टैगोर के रोमांस से जुड़ा एक मजेदार किस्सा है। दरअसल, रिश्ते के शुरुआती दिनों में पटौदी ने शर्मिला टैगोर को गिफ्ट में रेफ्रिजरेटर दिया था। उस समय उपहार के रूप में रेफ्रिजरेटर देना बड़ी बात होती थी। इतना ही नहीं पटौदी शर्मिला को समय-समय पर फूल और खत भी भेजते रहते थे।
विज्ञापन
5 of 5
sharmila tagore
- फोटो : ट्विटर
इसके अलावा एक किस्सा यह भी मशहूर है कि क्रिकेट के मैदान में नवाब पटौदी शर्मिला का स्वागत छक्के से किया करते थे। कहा जाता है कि शर्मिला जहां भी बैठती थीं, वो उसी दिशा में छक्का मारा करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।