फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharmila Tagore: शर्मिला ने 'एन इवनिंग इन पेरिस' में पहनी थी बिकिनी, इस डर से हटा दिए थे घर के पास लगे पोस्टर

Sun, 01 Oct 2023 11:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 01 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sharmila Tagore asked driver to remove bikini poster of An Evening in Paris when mother in law visit her home
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी दुनिया में आजकल अभिनेत्रियों को बिकिनी में देखना आम बात है, लेकिन 60 के दशक में यह काफी मुश्किल था। उस दशक में काफी कम अभिनेत्रियों का बोल्ड अंदाज दर्शकों को देखने को मिला था। गुजरे जमाने में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी थीं, जिन्होंने बिकिनी में बोल्ड अवतार दिखाया था। उन्हीं में से एक हैं शर्मिला टैगोर। अब हाल ही में शर्मिला ने 1960 के दशक में अपने बिकिनी पहनने के बारे में बात की और कहा कि यह उनका साहसिक फैसला था, क्योंकि उस समय इस तरह के कदम को बेहद अपरंपरागत माना जाता था।

Sharmila Tagore asked driver to remove bikini poster of An Evening in Paris when mother in law visit her home
शर्मिला टैगोर - फोटो : Social media

दरअसल, फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' में शर्मिला टैगोर ने बिकिनी पहनी थी। फिल्म में बिकिनी पहनने के फैसले के बारे में बात करते हुए शर्मिला टैगोर ने कहा कि कैसे कपड़ों का एक साधारण टुकड़ा इतना बड़ा विवाद और ध्यान आकर्षित कर सकता है। शर्मिला ने बताया कि उनके फोटोग्राफर और निर्देशक शक्ति सामंत ने आपत्ति भी जताई थी, क्योंकि उन्हें डर था कि इससे उनकी छवि पर गलत असर पड़ सकता है, लेकिन बिकिनी पहनना पूरी तरह से उनकी पसंद थी।

Bollywood Songs: विदेश में शूट हुए बॉलीवुड फिल्मों के ये गाने, खूबसूरत नजारें देख नहीं हटा पाएंगे अपनी नजर


 
Sharmila Tagore asked driver to remove bikini poster of An Evening in Paris when mother in law visit her home
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

उनके पति दिवंगत मंसूर अली खान पटौदी उस दौरान लंदन में थे। शर्मिला ने खुलासा किया कि वह उनके समर्थन में आए थे। ऐसे युग में जब टेलीग्राम संचार का प्राथमिक साधन थे, उन्होंने एक आश्वस्त संदेश भेजा, जिसमें कहा गया कि वह सुंदर दिखती हैं और चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, यह किस्सा अभिनेत्री के लिए एक सीख भी बन गया। शर्मिला ने सीखा कि एक सार्वजनिक हस्ती के रूप में किसी को दर्शकों और समाज की संवेदनाओं से अवगत होना चाहिए।
Jawan: ‘45 लाख के बजट में तो मैं 45 फिल्म...’, शाहरुख खान की 'जवान' को लेकर एक्टर केनी देवरी ने कही यह बात


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sharmila Tagore asked driver to remove bikini poster of An Evening in Paris when mother in law visit her home
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

शर्मिला टैगोर ने अपनी सास साजिदा सुल्तान के बारे में एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने खुलासा किया कि मुंबई में जिस इलाके में वह रह रही थीं, उसके आसपास उनके पास 'एन इवनिंग इन पेरिस' की शूटिंग के पोस्टर थे। हालांकि, जब उनकी सास अभिनेत्री से मिलने आई तो उन्होंने अपने ड्राइवर से कहकर अपने घर के आसपास लगे सभी पोस्टर हटाने के लिए कहा था।

Vivek Agnohotri: विवेक अग्निहोत्री ने जवान-पठान को बताया 'सतही', पुराने वायरल वीडियो पर दी यह सफाई


 
विज्ञापन
Sharmila Tagore asked driver to remove bikini poster of An Evening in Paris when mother in law visit her home
शर्मिला टैगोर - फोटो : Social media

इंटरव्यू में जब शर्मिला से पूछा गया कि मुंबई से सभी पोस्टर हटवाए थे आपने? तब अभिनेत्री ने कहा कि पूरे शहर से तो नहीं, लेकिन अपने घर के आस-पास से जरूर सारे पोस्टर हटवा दिए थे। उन्होंने कहा कि मेरी सास मुझसे मिलने आ रही थीं, तब मंसूर से मेरी शादी नहीं हुई थी, बस सगाई हुई थी। मेरे घर के पास एक बड़ा सा पोस्टर था, जिसमें शम्मी कपूर खड़े थे और उसके पीछे मैं खड़ी थीं। उनके शरीर के कारण मेरा मध्य भाग ढका हुआ है, इसलिए मेरे नंगे पैर और हाथ बाहर दिख रहे थे। यह काफी गुदगुदाने वाला पोस्टर था। रात को मेरे ड्राइवर और खलासी ने जाकर उस पोस्टर को हटा दिया, लेकिन रास्ते में और भी कई पोस्टर होंगे जो अम्मा ने देखे होंगे।
Pankaj Tripathi: अब कम फिल्मों में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, अभिनेता के फैसले की पीछे है यह बड़ी वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed