{"_id":"5dec8cb08ebc3e1bd34e83e3","slug":"sharmila-tagore-birthday-special-her-bikini-photoshoot-makes-news-that-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मिला टैगोर के बिकिनी फोटोशूट से संसद में मचा था बवाल, इस डर से रातों-रात हटाने पड़े थे पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शर्मिला टैगोर के बिकिनी फोटोशूट से संसद में मचा था बवाल, इस डर से रातों-रात हटाने पड़े थे पोस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 08 Dec 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शर्मिला टैगोर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कश्मीर की कली', 'वक्त', 'आमने-सामने' जैसी शानदार फिल्मों में यादगार अभिनय करने वालीं शर्मिला टैगोर का जन्म 8 दिसंबर, 1946 को हैदराबाद में हुआ था। अपने जमाने की काफी बोल्ड एक्ट्रेस रहीं शर्मिला का जन्म एक हिन्दू बंगाली परिवार में हुआ था। शर्मिला ने सत्यजीत रे की फिल्म 'अपुर संसार' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय की बहुत सराहना की गई थी।
2 of 6
Sharmila Tagore
- फोटो : Social Media
1964 में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'कश्मीर की कली' आई, जिसमें उनका अभिनय देख हर तरफ उनकी तारीफ होने लगीं। फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' में पहली बार शर्मिला ने बिकिनी सीन किया। बता दें, बॉलीवुड में बिकिनी पहनने वाली शर्मिला पहली एक्ट्रेस हैं। फिल्म में बिकिनी सीन देकर उन्होंने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया। इतना ही नहीं उनके इस कदम से संसद तक में बवाल मच गया था।
3 of 6
sharmila tagore
- फोटो : instagram
1968 में शर्मिला का एक और बिकिनी शूट सामने आया जो उन्होंने ग्लोसी फिल्म फेयर मैगजीन के लिए कराया था।शर्मिला का बिकिनी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जिसने उनके पसीने छुड़ा दिए थे। दरअसल, ये बात उस समय की है जब उनका मंसूर अली खान पटौदी से अफेयर हुआ करता था। उन्हीं दिनों में वह फिल्म में अपने बिकिनी सीन को लेकर हर तरफ छाई हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sharmila tagore
- फोटो : twitter
मुंबई में जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए थे जिनमें शर्मिला बिकिनी पहने हुए थीं, तभी एक दिन शर्मिला को पता चला कि मंसूर अली खान पटौदी की मां उनसे मिलने मुंबई आ रही हैं। अब शर्मिला टैगोर के तो ये सुनकर होश ही उड़ गए। मंसूर की मां से मिलने से ज्यादा शर्मिला टैगोर को इस बात की चिंता थी कि अगर मंसूर की मां ने उनके बिकिनी वाले होर्डिंग देख लिए तो क्या होगा ? कहीं वो उन्हें रिजेक्ट तो नहीं कर देंगी ? क्या वो अपने बेटे से शर्मिला की शादी होने देंगी ? इन तमाम सवालों से शर्मिला बेहद परेशान हो गईं।
विज्ञापन
5 of 6
sharmila tagore
- फोटो : instagram
शर्मिला को कुछ समझ नहीं आ रहा था। हालांकि मंसूर अली खान पटौदी को शर्मिला के उन बिकिनी पोस्टर्स से कोई आपत्ति नहीं थी क्योंकि वो शर्मिला के प्रोफेशन की जरुरतों को समझते थे। शर्मिला को जब कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने अपने उस फिल्म के प्रोड्यूसर को फोन किया और मुंबई की हर जगह से अपनी बिकिनी वाले पोस्टर हटवा दिए। देखा जाए तो शर्मिला टैगोर ने अपने और मंसूर अली खान के रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश की और इसमें वो कामयाब भी रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।