ओटीटी के विस्तार से जिन दमदार कलाकारों को अभिनय का एक नया आसमान मिला है, उनमें अभिनेता शशांक अरोड़ा का नाम पहली कतार में शुमार है। अपनी फिल्मों 'मंटो' और 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' के बाद वेब सीरीज 'मेड इन हेवेन' और ‘तनाव’ से सुर्खियों में आए शशांक ने छह साल पहले अभिनेता इरफान खान के साथ एक फिल्म की थी, ‘सॉन्ग्स ऑफ स्कॉर्पियंस’। ये फिल्म अब जाकर भारत में रिलीज होने वाली है। शशांक अरोड़ा से एक खास बातचीत।
Shashank Arora Interview: इसलिए नहीं भूलती इरफान संग रेगिस्तान में बिताई रात, बनने जा रहे मालेगांव का सुपरहीरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमा के कद्रदानों को जब भी अभिनेता इरफान खान की याद आती है, दिल में एक हूक सी उठती है। आप कैसे याद करते हैं उन्हें?
इरफान खान उन गिने चुने कलाकारों में रहे हैं, जिनको मैं बचपन से देखते आया हूं। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे इरफान साहब के साथ काम करने का मौका मिला। दो महीने मैं इरफान के साथ रेगिस्तान में रहा और मैंने देखा कि वह कैसे काम करते हैं। बचपन से ही मैं भी ऐसा ही काम करना चाहता था। उनको देख कर ही मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता। काश, कुछ और मौके मिल सकते लेकिन कोई बात नहीं, जो मिला है वह जीवन भर साथ रहेगा।
दो महीने आप दोनों साथ रहे, तो इस दौरान की तो बेहद हसीन यादें आपके साथ होंगी?
हां, दो महीने आप किसी के साथ रहें तो बहुत सारी यादें बन ही जाती हैं। जैसे, इरफान भाई को गुलकंद का हलवा बहुत पसंद था और वह खुद ये हलवा बनाते थे। शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने हाथों से हलवा बना कर हम सबको खिलाया था। उनकी तमाम अच्छी यादें हैं मेरे साथ पतंग उड़ाने का उनको बहुत शौक था। एक दिन हम मोटर साइकिल पर पतंग उड़ाने निकल गए। हमने पूरी एक रात साथ में रेगिस्तान में काटी। तारों के नीचे सोए। उनके साथ बिताए तमाम ऐसे खूबसूरत पल हैं जो मैं जिंदगी भर अपने साथ रखूंगा।
शोहरत मिलने के बाद ये तो महसूस होता होगा कि आप बड़े अभिनेता बन गए हैं?
बिल्कुल नहीं और मैं चाहता हूं कि मुझे ये जिंदगी भर कभी ना महसूस न हो तो अच्छा ही होगा। मैं जिन लोगों के साथ रहा हूं, वे सब कहते हैं कि एक अभिनेता अपनी कला से बड़ा होता है न कि नाम से। नाम तो आज है, कल नहीं है। कला और काम हमेशा रहना चाहिए।
कोई विश लिस्ट है आपकी कलाकारों की, जिनके साथ काम करने की तमन्ना हो?
मैं हर अच्छे कलाकार के साथ काम करना चाहता हूं। शाहरुख खान, ब्रैड पिट, मेरिल स्ट्रीप, वहीदा रहमान, ये सब मेरी ड्रीम लिस्ट में शामिल रहे हैं। मुझे हर किस्म के लोगों के साथ काम करना है। हर तरह के लोगों से सीखना है। मैं कभी खुद को किसी दायरे में नहीं रखना चाहता। मेरी विश लिस्ट में हॉलीवुड, ईरानी, बॉलीवुड सहित सभी इंडस्ट्री है। रही बात निर्देशकों की तो मैं चैतन्य तम्हाणे और अनुराग कश्यप जैसे तमाम निर्देशकों के साथ काम करना चाहता हूं।