सब्सक्राइब करें

वरुण धवन की फिल्म में फर्जी कास्टिंग का सनसनीखेज खुलासा, 'करण जौहर के दफ्तर से किए गए फोन'

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 13 Jun 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Shashank Khaitan Warns People Against Fake Casting Call From Dharma Productions For Varun Dhawan Starrer mr Lele
मिस्टर लेले - फोटो : Social Media

भारतीय सिनेमा के जाने- माने फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस पर एक संघर्षशील अभिनेत्री ने धांधलेबाजी का आरोप लगाया है। अभिनेत्री का कहना है कि धर्मा प्रोडक्शंस से किसी नितेश शर्मा नाम के शख्स ने उन्हें फोन किया और प्रोडक्शन हाउस के निर्माण में बनने वाली फिल्म 'मिस्टर लेले' में कास्ट करने की बात कही, साथ ही बदले में ऑडिशन के लिए पैसे भी मांगे। हालांकि, धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान ने एक बयान जारी करके पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है।

Shashank Khaitan Warns People Against Fake Casting Call From Dharma Productions For Varun Dhawan Starrer mr Lele
karan johar - फोटो : Social Media

अभिनेत्री ने धर्मा प्रोडक्शंस के खिलाफ ये मामला पूरे सबूतों के साथ तैयार किया है और इस बारे में पुलिस के पास रिपोर्ट लिखाने की भी बात की है। अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें धर्मा प्रोडक्शंस के लैंडलाइन से फोन किया गया था। आरोप है कि नितेश शर्मा नाम के इस शख्स ने पहले उस अभिनेत्री से 2500 रुपये की मांग की। जब अभिनेत्री ने इतने पैसे देने से मना किया तो फिर वह 1500 रुपये तक आ गया। अभिनेत्री को लाखों रुपये कमाने और फिल्म में किरदार दिलाने का लालच दिया। साथ ही अभिनेत्री से गंदी बातें करने के लिए भी कहा गया।





 

Shashank Khaitan Warns People Against Fake Casting Call From Dharma Productions For Varun Dhawan Starrer mr Lele
वरुण धवन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

खबरों के मुताबिक ये सभी बातें व्हाट्सएप मैसेंजर पर हुई हैं इसलिए उस अभिनेत्री के पास इस पूरी बातचीत का सबूत भी मौजूद है। अभिनेत्री का तो यहां तक कहना है कि उन्होंने करण जौहर को भी इस बारे में अवगत कराने के लिए व्हाट्सएप पर मैसेज किए थे लेकिन उनका उस पर कोई जवाब नहीं आया। यही नहीं अभिनेत्री बताती है कि करण जौहर ने बाद में उन्हें ब्लॉक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shashank Khaitan Warns People Against Fake Casting Call From Dharma Productions For Varun Dhawan Starrer mr Lele
shashank khaitan - फोटो : social media

मामले को गर्म होता देख धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया है। शशांक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'मुझे कई कलाकारों से ईमेल और मैसेज मिल रहे हैं कि कोई नितेश शर्मा नाम का शख्स धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'मिस्टर लेले' के नाम पर कास्टिंग निर्देशक बनकर लोगों से बात कर रहा है और वह इस फिल्म में लोगों को कास्ट करने की बात कर रहा है। वह लोगों से पैसे ऐंठने के चक्कर में है। कृपया ध्यान दें कि यह बिल्कुल गलत है। धर्मा प्रोडक्शंस में इस नाम का कोई भी शख्स काम नहीं करता है। हम इस फिल्म के लिए कोई कास्टिंग भी नहीं कर रहे हैं क्योंकि ये फिल्म फिलहाल बंद है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Please be aware of all such people claiming to be from Dharma Productions. Mr Lele is not happening right now. We are not casting for it. Please do not get scammed by such frauds. Please take care. Be safe.

A post shared by Shashank Khaitan (@shashankkhaitan) on

विज्ञापन
Shashank Khaitan Warns People Against Fake Casting Call From Dharma Productions For Varun Dhawan Starrer mr Lele
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर 3' के लिए भी कास्टिंग की अफवाह उड़ी थीं जिसमें एक अभिनेता ने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी थी। इसके अलावा अक्षय कुमार ने भी अपनी कंपनी के लिए फर्जी कास्टिंग करने वालों की बात सामने आने पर बयान जारी किया था। 

पढ़ें: पति अभिषेक बच्चन से झगड़ा होने पर कौन पहले मांगता है माफी, ऐश्वर्या ने दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed