फिल्म इंडस्ट्री के लेजेंड शशि कपूर का कल शाम यानी 4 दिसंबर को निधन हो गया। आज 1 बजे उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की थी। शशि और जेनिफर के तीन बच्चे हैं कुणाल कपूर, करण कपूर, संजना कपूर।
शशि कपूर के इस बेटे को बॉलीवुड ने नकारा था, आज ये काम कर दुनिया भर में कमा रहा नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशि बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक थे। लेकिन उनके तीनों बच्चों ने बॉलीवुड से अलग करियर बनाने के बारे में सोचा। आज तमाम ऐसे स्टार किड्स हैं जो अपने पैरेंट्स के नक्शे-कदम पर चल रहे हैं। लेकिन शशि कपूर ने बच्चों ने अपना रास्ता खुद चुना। इनमें करण कपूर आज अपने दम पर काफी फेमस हो चुके हैं।
पढ़ें- न्यूड फोटो लीक होते ही इस एक्ट्रेस का बिग बॉस पर बड़ा खुलासा, दंग रह जाएंगे जानकर
एक जमाने में जिस शशि कपूर के लोग दीवाने थे और जिस पर लड़कियां जान छिड़कती थीं, उसी के बेटे को फिल्म इंडस्ट्री ने नकार दिया। शशि कपूर ने बड़े ही अरमानों से अपने बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने का मन बनाया था। लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
पढ़ें- शशि के साथ कपूर खानदान की दूसरी पीढ़ी का अंत, बॉलीवुड में नाम नहीं कमा पाए ये भाई-बहन
श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' में करण को अपनी एक्टिंग प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिला, लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि पिता के स्टारडम के दम पर उन्हें फिल्में मिलती रहीं। फिल्म 'सल्तनत' के जरिए करण कपूर ने मेनस्ट्रीम सिनेमा में एंट्री की, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।
ऐसा नहीं है कि करण कपूर के लुक्स एक्टरों जैसे नहीं थे, लेकिन ना जाने क्यों एक्टिंग के मामले में किस्मत उन पर मेहरबान नहीं हुई और फिर करण कपूर ने फिल्में छोड़ दीं। अपने फ्लॉप फिल्मी करियर से करण कपूर निराश नहीं हुए। उन्होंने अपनी प्रतिभा को पहचाना और फोटोग्राफर बन गए।