{"_id":"5a3ca1184f1c1b001c8ba53b","slug":"shashi-kapoor-son-kunal-will-continue-the-annual-tradition-to-host-the-christmas-brunch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेता शशि कपूर के घर पर फिर जुटेगा सारा कपूर खानदान, वजह बेहद खास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेता शशि कपूर के घर पर फिर जुटेगा सारा कपूर खानदान, वजह बेहद खास
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के रंग में आम इंसान ही नहीं पूरा बॉलीवुड भी रंगा हुआ नजर आ रहा है। क्रिसमस के इसी रंग से कपूर खान दान भी अछूता नहीं है। बता दें कि इस साल 25 दिसंबर मनाने के लिए पूरा कपूर खानदान शशि कपूर के घर इकट्ठा होने वाला है।
हाल ही में तैमूर के पहले बर्थडे पर पूरा कपूर खानदान एकसाथ खुशियां मनाता नजर आ रहा था। मीडिया से बातचीत के दौरान रणधीर कपूर ने कहा कि उनके पिता राज कपूर हमेशा कहा करते थे,' शो मस्ट गो ऑन'। उनका कहना था कि 'हम कपूर आज भी राजकपूर की उसी बात को फॉलो करते हैं।
बता दें शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल अपने जिंदा रहते हर साल क्रिसमस की पार्टी अपने घर पर ही देती थी। उनके निधन के बाद भी शशि कपूर ने ये परम्परा जारी रखी। माता पिता के निधन के बाद अब इस परम्परा को शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खबरों की माने तो 25 दिसंबर को शशि कपूर के जुहू वाले घर पर पूरा कपूर खानदान क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होने वाला है। अपने घर की इस परम्परा को आगे बढ़ाने का जिम्मा शशि के बेटे कुणाल कपूर और करन ने उठाया है।
विज्ञापन
अपने एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर कपूर ने मीडिया को बताया कि 'मेरे अंकल एक पारिवारिक इंसान थे और हमेशा सेलिब्रेशन में विश्वास रखते थे। वो हमेशा कहा करते थे कि उनकी मौत पर कभी शोक व्यक्त न करके बल्कि उनकी जीवन की अच्छी बातों को सेलिब्रेट करना। मुझे लगता है कि उनके बच्चे उन्हें सम्मान देने के लिए ये कर भी रहे हैं'।