फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब शत्रुघ्न ने भेजा था पूनम के घर रिश्ता तो बोली थी मां-'वो तो मेरी बेटी के आगे बहुत काला है'

Sun, 09 Dec 2018 04:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha 73 rd birthday today
shatrughan sinha

बॉलीवुड में 'कालीचरण' के नाम से मशहूर अभिनेता और बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा का आज (9 दिसंबर) 73वां बर्थडे है। शत्रुघ्न ने बॉलीवुड में बतौर विलेन कदम रखा था। उनकी हिट फिल्मों में कालीचरण के अलावा दोस्ताना, पारस, काला पत्थर और दोस्त शामिल है। शत्रुघन को बिहारी बाबू के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म पटना में हुआ था।

shatrughan sinha 73 rd birthday today
Shatrughan Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा का 'रामायण' के किरदारों से गहरा ताल्लुक है। दरअसल, वो अपने चार भाई राम, लक्ष्मण, भरत में सबसे छोटे हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद शत्रुघन मुंबई आए और उन्हें पहला ब्रेक देव आनंद ने दिया। शत्रु ने देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' में एक पाकिस्तानी मिलिट्री अफसर का किरदार निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 1969 में मोहन सहगल की फिल्म 'साजन' में एक पुलिस इंस्पेक्टर का छोटा सा रोल किया था।

shatrughan sinha 73 rd birthday today
shatrughan sinha

शत्रुघ्न का फिल्मी करियर चल पड़ा था। शत्रुघ्न फिल्म 'मेरे अपने' में 'छेनू' का किरदार निभाकर काफी फेमस हो गए थे। फिल्मों में काम के दौरान ही एक बार उनकी मुलाकात पूर्व मिस यंग इंडिया पूनम चंडीरमानी से हुई। पूनम भी एक्टिंग में करियर बनाना चाहती थीं। वो चंद फिल्मों में भी नजर आईं। शत्रु उन्हें देखते ही दिल दे बैठे। धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा। एक बार पूनम और शत्रुघ्न ट्रेन से कहीं घूमने जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shatrughan sinha 73 rd birthday today
shatrughan sinha

तभी चलती ट्रेन में उन्होंने एक पेपर पर फिल्म पाकीजा का फेमस डायलॉग 'अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा...' लिखा। इसके बाद वो घुटनों पर बैठे और ये खत देकर पूनम को प्रपोज कर दिया। लेटर पढ़कर पूनम मुस्कुरा दीं और हां बोल दिया। शत्रु ने अपने बड़े भाई राम से पूनम से शादी करने की इच्छा जाहिर की। राम सिन्हा अपने छोटे भाई का प्रस्ताव लेकर पूनम की मां से मिलने के लिए उनके घर गए।

विज्ञापन
shatrughan sinha 73 rd birthday today
शत्रुघ्न सिन्हा

राम की बात सुनते ही पूनम की मां भड़क गईं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी दूध जैसी गोरी और कहां वह लड़का, वह भी चोर की एक्टिंग करता है। वह मेरी बेटी से कैसे शादी करेगा। उस दिन तो राम सिन्हा घर आ गए, लेकिन बाद में इन दोनों ने अपनी तरह से बात की और फिर दोनों की शादी हो गई। कहते हैं कि जब शत्रुघ्न की पूनम से शादी हुई तो उनका अफेयर रीना रॉय से भी चल रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed