{"_id":"5decc5198ebc3e1b904a76fc","slug":"shatrughan-sinha-birthday-special-know-about-his-life-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस से अफेयर होते हुए भी शत्रुघ्न ने बिना बताए कर ली थी शादी, देखें सालों पुरानी वेडिंग फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस से अफेयर होते हुए भी शत्रुघ्न ने बिना बताए कर ली थी शादी, देखें सालों पुरानी वेडिंग फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
shatrughan sinha
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा को 'खामोश' जैसा फेमस डायलॉग देने वाले शत्रुघ्न सिन्हा 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। शत्रुघ्न ने अपने अनोखे अंदाज और बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड को 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'दोस्ताना', 'शान', 'क्रांति', 'नसीब' और 'काला पत्थर' जैसी फिल्में देकर दर्शकों का दिल जीता है। शत्रुघन को बिहारी बाबू के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म पटना में हुआ था।
2 of 7
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha
- फोटो : file photo
शत्रुघ्न सिन्हा का 'रामायण' के किरदारों से गहरा ताल्लुक है। दरअसल, वो अपने चार भाई राम, लक्ष्मण, भरत में सबसे छोटे हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद शत्रुघन मुंबई आए और उन्हें पहला ब्रेक देव आनंद ने दिया। शत्रु ने देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' में एक पाकिस्तानी मिलिट्री अफसर का किरदार निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 1969 में मोहन सहगल की फिल्म 'साजन' में एक पुलिस इंस्पेक्टर का छोटा सा रोल किया था।
3 of 7
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha
- फोटो : twitter
शत्रुघ्न का फिल्मी करियर चल पड़ा था। श्ात्रु फिल्म 'मेरे अपने' में 'छेनू' का किरदार निभाकर काफी फेमस हो गए थे। फिल्मों में काम के दौरान ही एक बार उनकी मुलाकात पूर्व मिस यंग इंडिया पूनम चंडीरमानी से हुई। पूनम भी एक्टिंग में करियर बनाना चाहती थीं। वो चंद फिल्मों में भी नजर आईं। शत्रु उन्हें देखते ही दिल दे बैठे। धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा। एक बार पूनम और शत्रुघ्न ट्रेन से कहीं घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
shatrughan sinha
तभी चलती ट्रेन में उन्होंने एक पेपर पर फिल्म पाकीजा का फेमस डायलॉग 'अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा...' लिखा। इसके बाद वो घुटनों पर बैठे और ये खत देकर पूनम को प्रपोज कर दिया। लेटर पढ़कर पूनम मुस्कुरा दीं और हां बोल दिया। शत्रु ने अपने बड़े भाई राम से पूनम से शादी करने की इच्छा जाहिर की। राम सिन्हा अपने छोटे भाई का प्रस्ताव लेकर पूनम की मां से मिलने के लिए उनके घर गए।
विज्ञापन
5 of 7
शत्रुघ्न सिन्हा
राम की बात सुनते ही पूनम की मां भड़क गईं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी दूध जैसी गोरी और कहां वह लड़का, वह भी चोर की एक्टिंग करता है। वह मेरी बेटी से कैसे शादी करेगा। उस दिन तो राम सिन्हा घर आ गए, लेकिन बाद में इन दोनों ने अपनी तरह से बात की और फिर दोनों की शादी हो गई। कहते हैं कि जब शत्रुघ्न की पूनम से शादी हुई तो उनका अफेयर रीना रॉय से भी चल रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।