अभिनेत्री दीया मिर्जा को हमेशा खूबसूरती की पर्याय माना जाता है। फिल्मों में भले ही उनकी मौजूदगी कम रही हो लेकिन उनके चाहने वालों की फेहरिस्त किसी सुपर स्टार से कम नहीं है। चेहरे पर हमेशा एक मीठी सी मुस्कान रखने वाली दीया के लिए बॉलीवुड की सफर आसान नहीं था। इसके पीछे संघर्ष और दिन रात की मेहनत थी। 9 दिसंबर 1981 को हैदराबाद में जन्मीं दीया मिर्जा के बारे में जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
'मिस एशिया' के खिताब ने बदली दीया मिर्जा की जिंदगी, 16 की उम्र में कंपनी में करती थीं नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीया मिर्जा को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की हीरोइन के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट आर माधवन थे। प्यार की गहराई छूती इस फिल्म को युवाओं ने खूब पसंद किया और इस फिल्म की हीरोइन उनकी ड्रीम गर्ल बन गई। पहली ही फिल्म से दीया को खूब लोकप्रियता मिली। इसके बाद दीवानापन, तुमको न भूल पाएंगे, दम, परिणीता, लगे रहो मुन्नाभाई और संजू जैसी कई फिल्मों में दीया नजर आईं।
दीया की मां दीपा बंगाली हिन्दू हैं जबकि उनके पिता फैंक हैडरिच जर्मन। 4 साल की उम्र में ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया। दीया की मां ने हैदराबाद के ही रहने वाले अहमद मिर्जा से दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद दीया ने अपने नाम के आगे भी मिर्जा लिखना शुरू कर दिया। 16 साल की उम्र में दीया मिर्जा ने काम करना शुरू कर दिया था। वो एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। कॉलेज के दिनों से ही दीया को कई बड़ी कंपनियों से मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे।
साल 2000 में दीया ने फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और वो सेकेंड रनर अप रहीं। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में उन्होंने मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस एवॉन और मिस क्लोजअप स्माइल का खिताब जीता। 18 साल की उम्र में दीया मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं। इसी साल प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं और लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।
दीया मिर्जा ने 18 अक्टूबर 2014 में अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा को लंबे समय तक डेट करने के बाद दिल्ली में शादी कर ली लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। इसी साल दीया और साहिल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया। दीया अब अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं और प्रदर्शन करती हुई नजर आती हैं।
पांच साल पहले शादी में इस तरह तैयार हुई थीं दीया मिर्जा, दिल्ली में ही हुआ था जश्न