भारत और पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों के बीच अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा का लाहौर जाना कई लोगों के गले से नहीं उतर रहा। हमेशा की तरफ पाकिस्तान इस दौरे को मुद्दा बनाकर ये जाहिर करने की कोशिश में लगा है कि शत्रुघ्न सिन्हा और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की मुलाकात में कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर भी हुई। लेकिन पाकिस्तान का ये झूठ अब पकड़ में आ गया है।
शत्रुघ्न सिन्हा से मुलाकात के बाद क्या पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने बोला झूठ, सामने आया ये सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के राष्ट्रपति के कार्यालय से ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा था, 'भारतीय नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से लाहौर में आज मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच शांति का पुल बनाने के महत्व पर चर्चा की। सिन्हा ने कश्मीर में 200 से अधिक दिनों के लॉकडाउन पर राष्ट्रपति की चिंता का समर्थन किया।'
Indian politician Shatrughan Sinha met President Dr. Arif Alvi in Lahore today. They discussed the importance of building peace bridges across the border. Mr. @ShatruganSinha endorsed concern of the President about the lockdown of occupied Kashmir for more than 200 days. pic.twitter.com/3eiYsqRu4m
जाहिर सी बात थी कि इस ट्वीट को लेकर भारत में बवाल होना था। भाजपा ने इस मुलाकात पर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधते हुए उन्हें देश का शत्रु बताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'देश के शत्रु'। बात सिर्फ यहीं नहीं थमी लोगों ने सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा को जमकर घेरा।
भारत लौटते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने सबसे पहला इस विवाद पर जवाब देना बेहतर समझा। बताया गया कि कांग्रेस नेता पाकिस्तान में एक विवाह में शामिल होने के लिए निजी यात्रा पर वहां गए थे। इसी दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रपति अल्वी से अचानक निमंत्रण मिलने के बाद उन्होंने शनिवार को लाहौर स्थित गर्वनर हाउस में मुलाकात की।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अल्वी के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने राजनीति पर नहीं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक मामलों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह बैठक राजनीतिक या आधिकारिक नहीं थी। मेरे मित्रों, शुभचिंतकों, समर्थकों और मीडिया को यह बात समझनी चाहिए कि यदि कोई व्यक्ति विदेशी जमीन पर देश की नीतियों एवं राजनीति पर चर्चा करने के योग्य नहीं है और सरकार ने उसे इसके लिए अधिकृत नहीं किया है, तो उसे ऐसा नहीं करना चाहिए।
आमिर और करीना ने शूट किया 'लाल सिंह चड्ढा' का गाना 'जुगनू', पंजाब में फिल्माया गया रोमांटिक सॉन्ग