{"_id":"6239cbcbb8fc4a41c51b8dcd","slug":"shefali-shah-confesses-her-old-crush-on-aamir-khan-during-college-days-the-actress-sent-a-love-letter-with-a-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: कॉलेज दिनों में शेफाली शाह के क्रश हुआ करते थे आमिर खान, अभिनेत्री ने लव लेटर के साथ भेजी थी तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: कॉलेज दिनों में शेफाली शाह के क्रश हुआ करते थे आमिर खान, अभिनेत्री ने लव लेटर के साथ भेजी थी तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 22 Mar 2022 06:45 PM IST
सार
मशहूर अभिनेत्री शेफाली शाह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज्ड फिल्म जलसा को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच शेफाली ने हाल ही में अपने पुराने दिनों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
शेफाली शाह,आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर अभिनेत्री शेफाली शाह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज्ड फिल्म जलसा को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच शेफाली ने हाल ही में अपने पुराने दिनों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने हाल ही में बताया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान पर बहुत बड़ा क्रश हुआ करता था। अभिनेत्री ने आमिर खान की फिल्म से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। शेफाली शाह 1995 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला में माला मल्होत्रा के किरदार में नजर आई थीं।
2 of 5
शेफाली शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आमिर खान के साथ उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ ही नजर आए थे। इस फिल्म में शेफाली शाह कुछ ही दृश्य में नजर आई थीं, क्योंकि उन्होंने सिर्फ 4 दिनों की शूटिंग के बाद ही फिल्म को छोड़ दिया था। दरअसल, उस समय उन्हें ऐसा लगा था कि फिल्म में उनकी भूमिका उन्हें बताई गई भूमिका से काफी अलग है।
3 of 5
शेफाली शाह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी पहली फिल्म के अभिनेता पर क्रश था। इतना ही नहीं अभिनेता को अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए उन्होंने आमिर को एक लंबा चौड़ा पत्र और अपनी एक तस्वीर भी भेजी थी। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब से शेफाली से पूछा गया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें किस पर क्रश हुआ करता था, तो इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने आमिर खान का नाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शेफाली शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे बताया कि मैंने उन्हें एक पत्र भी लिखा। साथ में उस प्रेम पत्र के साथ अपनी एक तस्वीर भी भेजी थी। इस दौरान फिल्म जलसा में उनकी सह कलाकार विद्या बालन ने जब उनसे पूछा कि क्या इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने कभी आमिर के साथ काम किया है। इसका जवाब देते हुए शेफाली ने कहा नहीं। उन्होंने याद किया कि वह और आमिर रंगीला में एक साथ थे, लेकिन दोनों में कोई भी सीन साथ में नहीं किया था।
विज्ञापन
5 of 5
विद्या बालन और शेफाली शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं यह पूछे जाने पर कि आमिर को आपके इस क्रश के बारे में पता है, तो शेफाली ने कहा मुझे नहीं पता। इस पर विद्या ने उनकी चुटकी लेते हुए कहा कि अब इसे जानने वाले हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शेफाली और विद्या हाल ही में 18 मार्च को रिलीज हुई फिल्म जलसा में नजर आई थीं। सुरेश त्रिवेणी की यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है। फिल्म में विद्या एक प्रसिद्ध पत्रकार की भूमिका में नजर आ रही हैं। जबकि शेफाली शाह उनकी रसोइए का किरदार निभा रही हैं, जिनकी बेटी एक हिट एंड रन हादसे में घायल हो जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।