फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shefali Shah: अक्षय कुमार की मां का रोल अदा कर आज तक पछताती हैं शेफाली? बोलीं- अब कभी यह भूमिका नहीं करूंगी

Tue, 31 Oct 2023 09:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 31 Oct 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
Shefali Shah on Her Role In Waqt The Race Against Time says I will never play Akshay Kumar mother ever again
अमिताभ बच्चन-शेफाली शाह-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली शाह ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में अच्छी पहचान हासिल की है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'थ्री ऑफ अस' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच शेफाली 2005 में आई फिल्म 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' में अपने किरदार को लेकर बात करती नजर आईं। बता दें कि 2005 में आई इस फिल्म में शेफाली ने अक्षय कुमार की मां का रोल अदा किया था। वह अमिताभ बच्चन की पत्नी की भूमिका में थीं। उम्र में अभिनेत्री अक्षय कुमार से काफी छोटी हैं, लेकिन फिल्म में उन्हें मां की भूमिका दी गई, इसे लेकर शेफाली ने अब जाकर प्रतिक्रिया दी है। 

Shefali Shah on Her Role In Waqt The Race Against Time says I will never play Akshay Kumar mother ever again
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक मीडिया वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान शेफाली शाह के फिल्म 'वक्त' में निभाए गए किरदार का जिक्र छिड़ा। इस पर शेफाली शाह ने कहा कि यह किरदार अदा करने की वजह थी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि, 'मैं अब कभी जिंदगी में अक्षय कुमार की मां का रोल अदा नहीं करूंगी'। 

Shefali Shah on Her Role In Waqt The Race Against Time says I will never play Akshay Kumar mother ever again
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली शाह ने 'वक्त' में अक्षय की मां का रोल अदा किया तो वहीं, 'डार्लिंग्स' में एक ऐसी महिला का रोल किया जिसके प्रति 23 वर्षीय लड़के का आकर्षण है। तब से अब तक उनके किरदारों में गजब का बदलाव आया है। शेफाली से जब पूछा गया कि इन वर्षों में क्या सेट पर यह स्पष्ट लगा कि एजेंडा निर्धारित था और पूरा प्रोडक्शन इसी के ईर्द-गिर्द रहा? या ओटीटी के आने के बाद यह बदलाव आया है? इसका शेफाली ने काफी अच्छा जवाब दिया।
Chef Vikas Khanna: रोटी मैं सबसे तेज बेलता था, 11 साल की उम्र में इस शहर में लगा लिया था छोले भटूरे का ठेला

विज्ञापन
विज्ञापन
Shefali Shah on Her Role In Waqt The Race Against Time says I will never play Akshay Kumar mother ever again
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली ने कहा, 'मुझे शानदार लोगों के साथ काम करने में काफी मजा आया है। मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रही हूं, क्योंकि यह पॉलिटिकली करेक्ट है, बल्कि हकीकत में मैंने ऐसे निर्देशक या एक एक्टर के साथ काम किया था, जो बेहद आक्रामक रहे। लेकिन, मैंने ऐसे निर्देशकों के साथ भी काम किया है, जो सोचते हैं कि कोई कलाकार सिर्फ एक एक्टर नहीं है, बल्कि वह सहयोगी होते हैं'।
Kennedy: कैनेडी को मामी फिल्म फेस्टिवल में मिला स्टैंडिंग ओवेशन, अनुराग ने इस निर्देशक को दिया कहानी का श्रेय

विज्ञापन
Shefali Shah on Her Role In Waqt The Race Against Time says I will never play Akshay Kumar mother ever again
शेफाली शाह - फोटो : social media

बता दें कि शेफाली शाह को इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस श्रेणी में नामांकन मिला है। यह नॉमिनेशन उन्हें सीरीज 'दिल्ली क्राइम 2' में अपनी भूमिका के लिए मिला है। वर्क फ्रंट की बात करें तो शेफाली की फिल्म 'थ्री ऑफ अस' तीन नवंबर को रिलीज होने जा रही है। 
Monday Box Office Report: कंगना की 'तेजस' ने टेके घुटने, 'लियो'-'12वीं फेल' ने भी सोमवार को की महज इतनी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed