शेफाली शाह हिंदी सिनेमा की एक मजबूत अभिनेत्री हैं। अपनी दमदार अदाकारी की वजह से वह अक्सर चर्चा के केंद्र में आ जाती हैं। 'जलसा', 'दिल्ली क्राइम' और 'डार्लिंग्स' में वह अपने किरदार की वजह से काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। शेफाली मुख्य रूप से पर्दे पर दमदार किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, इस बार फिल्म 'थ्री ऑफ अस' में वह एक कमजोर महिला के रोल में नजर आएंगी।
Shefali Shah: थ्री ऑफ अस से लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार शेफाली शाह, इस बार ऐसा है एक्ट्रेस का किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'थ्री ऑफ अस' फिल्म अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म में जयदीप अहलावत भी हैं। यह फिल्म एक रिलेशनशिप ड्रामा पर आधारित है। हाल ही में हुए IFFI के 53वें इवेंट में शेफाली ने अपनी आगामी फिल्म पर खुलकर बात की। शेफाली इस फिल्म में एक कमजोर महिला के किरदार में नजर आएंगी। फैंस ने शेफाली को फिल्मों में हमेशा मजबूत भूमिकाएं निभाते देखा है, लेकिन 'थ्री ऑफ अस' में वे एक ऐसी महिला के रोल में नजर आएंगी जो बहुत ही कमजोर और नाजुक है, जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
Bigg Boss 16: वीकएंड के वार में होगा घमासान, आमने-सामने होंगे कंटेस्टेंट्स के पेरेंट्स, सलमान लगाएंगे क्लास
शेफाली ने एक इवेंट में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया कि वे इस फिल्म में शैलजा का रोल प्ले कर रहीं हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वह मजबूत किरदारों के अलावा अन्य रोल भी करना चाहती थीं इस वजह से उन्होंने इस फिल्म में काम किया । इस फिल्म में जो कमजोर महिला है, उसके चरित्र को भी वह अनुभव करना चाहती थीं। शेफाली ने कहा, 'ताकत और डर हर इंसान के भीतर रहती है।'
Kris Wu: चीनी-कनाडाई सिंगर क्रिस वू को हुई 13 साल की जेल, नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म
शैलजा की भूमिका के बारे में बात करते हुए शेफाली ने कहा, "इसके अलावा, कई लोग मानते हैं कि मैं केवल मजबूत भूमिकाएं निभाती हूं, लेकिन लोगों को यह समझने की जरूरत है कि अगर ताकत है तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कमजोर नहीं हो सकती।"बता दें कि शेफाली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'रंगीला' से की थी। इसके बाद 1998 में आयी फिल्म 'सत्या' में उन्होंने अभिनय किया जिसके लिए उन्हें क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म फेयर के बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी मिला। वह अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिनमें से 'गांधी माय फादर', 'दिल धड़कने दो', 'ब्रदर्स', 'द जंगल बुक' और 'कमांडो 2' आदि प्रमुख हैं।
Drishyam 2: अजय-तब्बू की जोड़ी ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं ये जोड़ियां, दी कई ब्लॉकबस्टर फिल्म