बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई बवाल होता रहता है। किसी न किसी अभिनेता या अभिनेत्री पर लोग तंज कसते रहते हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक्टर ने देश की सेना को टारगेट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपने सेना के लिए करे गए ट्वीट को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। अभिनेत्री का सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देना भारी पड़ गया है। इसके चलते वह सभी के निशाने पर आ गई हैं। देश वासियों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी ऋचा की जमकर आलोचना कर रहे हैं। जहां पहले अक्षय कुमार ने ऋचा को खरी-खोटी सुनाई थी, वहीं अब अनुपम खेर ने अभिनेत्री की क्लास लगाई है।
Anupam Kher: सेना पर ऋचा के विवादित बयान को अनुपम खेर ने बताया शर्मनाक, बोले- कायर और छोटे लोग ही करते हैं ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने लुक्स और अभिनय को लेकर चर्चाओं में बनी रहने वाली ऋचा चड्ढा इन दिनों भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के एक ट्वीट को रीट्वीट कर विवादों में फंस गई हैं। अभिनेत्री ने रीट्वीट सेना के लिए ऐसी बात कह डाली है, जो न तो सोशल मीडिया यूजर्स को भा रही है और न ही बॉलीवुड सेलेब्स को। जहां पहले ही अक्षय कुमार और विवेक अग्निहोत्री ऋचा पर निशाना साध चुके हैं, वहीं अब अनुपम खेर ने ट्वीट कर अभिनेत्री पर देश का अपमान कर लोकप्रिय होने की कोशिश करने जैसा आरोप लगाया है।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने वीडियो शेयर कर यूलिया वंतूर को बताया भाभी, यूजर्स बोले- आपने तो सारी पोल खोल दी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने ऋचा चड्ढा के विवादित ट्वीट का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए अभिनेत्री को खरी खोटी सुनाई है। अनुपम खेर ने लिखा, 'देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है। और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना....इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।'
South Bold Movies: बोल्ड सीन्स के मामले बॉलीवुड को टक्कर देती हैं ये साउथ फिल्में, देखकर उड़ जाएंगे होश
आपको बता दें, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ट्वीट कर कहा था कि, 'भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने के आदेश को पूरा करने के लिए तैयार हैं। हम सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। हम जल्द ही ऑपरेशन पूरा करेंगे।' कमांडर के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए ऋचा चड्ढा ने लिखा था, 'गलवान हाय कह रहा है।' अभिनेत्री द्वारा किए गए इस ट्वीट पर लोग भड़क उठे थे और उन्हें लगातार ट्रोल भी कर रहे थे। इसके बाद मामला बढ़ता देख ऋचा चड्ढा ने माफी भी मांगी थी। लेकिन इसके बाद भी यह मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
Celebs Baby Name: आलिया की बेटी ‘राहा’ तो देबिना की ‘लियाना’, जानें सेलेब्स के बच्चों के यूनिक नाम का मतलब