फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill: कभी घर छोड़कर चुना था अभिनय का रास्ता, 'पंजाब की कटरीना' से ऐसे बनीं 'इंडिया की शहनाज'

Fri, 27 Jan 2023 09:32 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 27 Jan 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Birthday Kisi ka Bhai Kisi Ki jaan Actress Punjab ki Katrina life unkonwn facts sidharth shukla
शहनाज गिल - फोटो : अमर उजाला

किसी की किस्मत में अगर आसमान में ऊंचा उड़ना लिखा हो तो......तो क्या? तो वह वहां तक पहुंच ही जाता है। ऐसा ही कुछ 'पंजाब की कटरीना' कहलाने वाली और आज के समय में सबके दिलों की धड़कन बन चुकीं शहनाज गिल किस्मत में लिखा था। पंजाब में म्यूजिक एल्बम से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शहनाज गिल का आज पूरा देश फैन बन चुका है। उनके चुलबुले अंदाज से लेकर उनकी खूबसूरती तक सभी चीजें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर 'पंजाब की कटरीना'....... 'इंडिया की शहनाज गिल' कैसे बनीं? तो आज शहनाज गिल के जन्मदिन....बातों-बातों हम यह बताना भूल ही गए कि आज सबकी प्यारी शहनाज अपना जन्मदिन मना रही हैं और इसी खास मौके पर हम आपको उनके 'पूरे देश की धड़कन' बनने की कहानी सुनाने जा रहे हैं। तो चलिए ले चलते हैं आपको शहनाज गिल के सफर पर....

Shehnaaz Gill Birthday Kisi ka Bhai Kisi Ki jaan Actress Punjab ki Katrina life unkonwn facts sidharth shukla
शहनाज गिल - फोटो : instagram

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में 27 जनवरी 1994 को दुनिया में एक ऐसी लड़की ने जन्म लिया था, जिसका दीवाना आज पूरा इंडिया है। ज्यादातर सितारो की कहानी की तरह ही शहनाज गिल को भी बचपन से ही अभिनय का शौक था, जिसके कारण उन्होंने छोटी उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। बचपन से ही अभिनय की चकाचौंध भरी दुनिया में नाम कमाने का सपना देख रही इस छोटी सी लड़की के सपने को उड़ान तब मिली, जब 16-17 साल की उम्र में हर कोई उसे कटरीना कहकर बुलाने लगा था। कटरीना कहकर बुलाया जाना अपने आप में शहनाज के लिए एक बहुत बड़ी उपाधि, जिसे पाकर वह काफी खुश थीं। इसके बाद से ही शहनाज ने खुद को पंजाब की कटरीना कहना शुरू कर दिया था। बस यहीं 'पंजाब की कटरीना' का जन्म हुआ था। 
Pathaan Controversy: कमाई के साथ दिनभर बवाल से भी जूझा 'पठान', जानें कहां हुई मारपीट और सियासी जंग

Shehnaaz Gill Birthday Kisi ka Bhai Kisi Ki jaan Actress Punjab ki Katrina life unkonwn facts sidharth shukla
शहनाज गिल - फोटो : insta

शहनाज गिल ने पंजाब की 'लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी' से ग्रैज्यूएशन करने के बाद अभिनय में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन शहनाज का परिवार उनके इस सफर में उनके खिलाफ खड़ा था। जब भी कभी वह देर रात को शूटिंग करके वापस लौटती थीं तभी उनके घर में बहुत झगड़े होते थे, जिसके बाद उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। शहनाज ने साल 2015 में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत गुरविंदर बरार के साथ म्यूजिक वीडियो 'शिव दी किताब' से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में कंवर चहल के 'माझे दी जट्टी' सॉन्ग में काम किया था। पंजाबी गानों से इंडस्ट्री में घुसने वाली शहनाज गिल को साल 2017 में पंजाबी फिल्म 'सतश्री अकाल इंग्लैंड' ऑफर हुई, जिसने उनकी किस्मत बदल दी थी।
Athiya Shetty: क्या है अथिया-केएल राहुल को 50 करोड़ का तोहफा मिलने का सच? शेट्टी परिवार ने दिया दोटूक जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Birthday Kisi ka Bhai Kisi Ki jaan Actress Punjab ki Katrina life unkonwn facts sidharth shukla
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : social media

फिल्मों और गानों में काम करके पंजाब में पहचान बना चुकीं शहनाज ने जब 'बिग बॉस 13' में कंटेस्टेंट बनकर एंट्री मारी उसके बाद तो उनका करियर बुलंदियां छूने लगा था। इस शो में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी का  आलम यह था कि 'बिग बॉस 13' की शुरुआत में अपने आपको 'पंजाब की कटरीना' के नाम से इंट्रोड्यूस करने वाली शहनाज गिल शो खत्म होने तक 'इंडिया की शहनाज' बन गई थीं। इस शो ने शहनाज को शौहरत और नाम देने के साथ-साथ एक ऐसा शख्स तोहफे में दिया था, जिसे वह कभी भी भूलना नहीं चाहेंगी।
Pathaan: 'पठान' से मिलने मन्नत जा पहुंचे छोटे भाईजान, अब्दु रोजिक के आगे किंग खान को भूल गए फैंस

विज्ञापन
Shehnaaz Gill Birthday Kisi ka Bhai Kisi Ki jaan Actress Punjab ki Katrina life unkonwn facts sidharth shukla
शहनाज गिल - फोटो : instagram

शहनाज गिल को 'बिग बॉस 13' ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के रूप में एक बेहतरीन दोस्त दिया था, जो अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन शहनाज के मुताबिक वह अब भी उनके साथ हैं और हमेशा रहेंगे। दोनों को पूरे देश का खूब प्यार मिला था और आज भी मिलता है। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज गिल को गहरा सदमा लगा था, लेकिन अब वह नॉर्मल जिंदगी में वापस लौट रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
Javed Akhtar: शाहरुख खान के समर्थन में आए जावेद अख्तर, बोले- उनसे ज्यादा धर्मनिरपेक्ष कोई नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed