फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill: शूटिंग के बीच डरकर क्यों चीखने लगीं शहनाज गिल! वीडियो शेयर कर कहा- जान है तो जहान है

Fri, 13 Jan 2023 10:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 13 Jan 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill shares video of camel riding said she was nervous during shooting of Ghani Syaani music album
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री और गायक शहनाज गिल लगातार ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। शहनाज गिल अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर शेयर करती हैं, जिसमें वह अपने क्यूट और चुलबुले अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। इस बार भी शहनाज गिल ने कुछ ऐसा ही किया है, जिसकी वजह से वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके म्यूजिक एल्बम 'घनी सयानी' के शूटिंग का हिस्सा है, जो हाल ही में रिलीज हुआ है। इस वीडियो में दिख रहा है कि अभिनेत्री एक सीन को शूट करते समय बेहद घबरा गई थीं।

Shehnaaz Gill shares video of camel riding said she was nervous during shooting of Ghani Syaani music album
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शहनाज गिल को इस गाने के एक सीन को रेगिस्तान में ऊंट पर बैठकर शूट करना था। इस गाने में शहनाज गिल के साथ एमटीवी हसल 2.0 के विजेता एमसी स्क्वायर भी थे। शहनाज गिल ने इस सीन के शूटिंग का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि वह ऊंट के ऊपर बैठी हुई थीं, लेकिन डर के मारे उनकी हालत बहुत खराब हो गई। इसके बाद वह लगातार डरकर अम्मा अम्मा चिल्लाने लगीं। इस वीडियो को साझा करते हुए शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा, 'जान है तो जहान है, मैं डर गई थी।'

Shehnaaz Gill shares video of camel riding said she was nervous during shooting of Ghani Syaani music album
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

यह वीडियो शहनाज गिल की तरह ही मजेदार है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'शहनाज आप कितनी क्यूट हैं यार।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो को देखने के बाद तो मेरी हंसी ही नहीं रुक रही है।' एक ने लिखा, 'सना आप इतनी क्यूटनेस लाती कहां से हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill shares video of camel riding said she was nervous during shooting of Ghani Syaani music album
शहनाज गिल - फोटो : insta

'घनी सयानी' म्यूजिक वीडियो में शहनाज गिल हरियाणवी क्वीन के रूप में नजर आई हैं। उन्होंने अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत लिया। शहनाज गिल और एमसी स्क्वायर ने यह गाना गाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed