फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैट टू फिट: अरशद वारसी से लेकर शहनाज गिल तक, इन सितारों ने बदला अपना लुक

Tue, 21 Sep 2021 12:19 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 21 Sep 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
shehnaaz gill to arshad warsi these celebrities shock their fans from their fat to fit transformation
अरशद वारसी, शहनाज गिल, इमरान हाशमी - फोटो : Social Media

कोरोना काल में जहां सभी जिम बंद हो गए, लोगों का घर से निकलना बंद हो गया। आम आदमी से लेकर सितारों तक हर कोई मोटापे की समस्या से जूझता नजर आया। कई सितारों के करियर पर उनके मोटापे की वजह से काफी नकारात्मक प्रभाव भी पड़ा। लेकिन वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने लॉकडाउन में खुद को फैट टू फिट करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने न सिर्फ लॉकडाउन के दौरान अपना वजह घटाया। बल्कि अपने ट्रांसफॉरमेशन से हर किसी को हैरानी में डाल दिया।



इन सितारों ने किया खुद को फिट

रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल ने जहां खुद को फिट किया तो वहीं दूसरी तरफ अरशद वारसी ने अपने ट्रांसफॉरमेशन की तस्वीर तक सबको हैरान कर दिया। कई सितारे ऐसे हैं जो अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन हैं इस लिस्ट में शामिल।

shehnaaz gill to arshad warsi these celebrities shock their fans from their fat to fit transformation
अरशद वारसी - फोटो : Instagram

अरशद वारसी

गोलमाल, धमाल जैसी फिल्मों के जरिए अपने दर्शकों को हंसाने वाले अरशद वारसी ने अपने हालिया तस्वीर से हर किसी को हैरान कर दिया। अरशद के बॉडी ट्रांसफॉरमेशन की ये तस्वीर देखकर उन्हें प्रशंसकों की आंखे भी खुली की खुली रह गईं। इस तस्वीर में अरशद अपने बाइसेप्स दिखा रहे हैं। उनकी  इस तस्वीर को जॉन सेन्हा ने भी अपने सोशल मीडिया पर साझा किया।

shehnaaz gill to arshad warsi these celebrities shock their fans from their fat to fit transformation
इमरान हाशमी - फोटो : Instagram

इमरान हाशमी

कभी बड़े पर्दे पर सीरियल किसर के नाम से मशहूर हुए इमरान हाशमी का भी हाल ही में एक फिटनेस वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर ये साफ जाहिर है की खुद को फैट टू फिट करने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। अपनी वीडियो को साझा करते हुए इमरान ने लिखा, ‘डियर फैट, मरने के तैयार हो जाओ’।

View this post on Instagram

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

विज्ञापन
विज्ञापन
shehnaaz gill to arshad warsi these celebrities shock their fans from their fat to fit transformation
लिजेल डिसूजा - फोटो : Instagram

लिजेल

रेमो डिसूजा की पत्नी और निर्माता लिजेल के फैट टू फिट होने के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं। हाल ही में लिजेल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना 40 किलो वजन घटाया है। इंटरनेट पर लिजेल अपनी इस तस्वीर के बाद छा गईं हैं।

विज्ञापन
shehnaaz gill to arshad warsi these celebrities shock their fans from their fat to fit transformation
भारती सिंह - फोटो : Instagram

भारती सिंह

कॉमेडियन भारती सिंह जब स्क्रीन पर पतली दिखने लगी तो सोशल मीडिया पर उनके वजन को लेकर कई सवाल पूछे गए, जिसका जवाब देते हुए भारती ने बताया 91 किलों से अपना वजन घटाकर 71 किलो कर लिया है, यानि की उन्होंने 20 किलों तक अपना वजन घटाया। अपने घटे हुए वजन का सीक्रेट अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए भारती ने कहा कि वह इंटरमिटेट फस्टिंग डाइट फॉलो कर रही हैं। वह शाम को सात बजे से अगले दिन 12 बजे तक कुछ नहीं खाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed