{"_id":"62069a320c9f4820b66bacb0","slug":"shehnaaz-gill-was-seen-having-fun-with-the-pigeons-on-the-seashore-the-fans-said-no-makeup-shehnaaz-is-the-prettiest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shehnaaz Gill: समुंदर किनारे कबूरतों के साथ मस्ती करती नजर आईं शहनाज गिल, फैंस बोले- हंसती रहे तू हंसती रहे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shehnaaz Gill: समुंदर किनारे कबूरतों के साथ मस्ती करती नजर आईं शहनाज गिल, फैंस बोले- हंसती रहे तू हंसती रहे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:49 PM IST
सार
अपनी चुलबुली अदाओं और मासूमियत से सभी का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग आज किसी भी बड़े कलाकार से कम नहीं है। कम समय में ही शहनाज ने लोगों के दिल में गहरी जगह बना ली है।
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी चुलबुली अदाओं और मासूमियत से सभी का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग आज किसी भी बड़े कलाकार से कम नहीं है। कम समय में ही शहनाज ने लोगों के दिल में गहरी जगह बना ली है। यही वजह है कि अभिनेत्री के दुख- सुख, हंसने- रोने सभी का असर उनके फैंस पर भी होता है। अभिनेत्री की आंखों में आंसू देख उनके फैंस भी दुखी होते हैं। तो वहीं उन्हें खिलखिलाता और हंसता देख उनके चाहने वालों के चेहरे में भी मुस्कान आ जाती है। अभिनेत्री भी अपने फैंस की इन भावनाओं की कद्र करते हुए सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुड़ी रहती हैं।
शहनाज समय-समय पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज को उनके फैंस बेहद पसंद भी करते हैं और इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। इसी क्रम में अब शहनाज ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में शहनाज समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं।
2 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह रेत पर बैठे कबूतरों का पीछा करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री जैसे ही इन कबूतरों के पास पहुंचने की कोशिश करती हैं, वह जमीन छोड़ आसमान में उड़ जाते हैं। वीडियो में शहनाज का चुलबुला अंदाज देख फैंस को एक बार फिर बिग बॉस 13 के उनके मस्ती भरे अंदाज की याद आ गई।
3 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल बिग बॉस 13 में शहनाज अक्सर कौवे से बात करती नजर आती थीं। बिग बॉस के घर में जब भी शहनाज और सिद्धार्थ की आपस में लड़ाई होती थी, वह इसी कौवे से बात करके अपना टाइम पास किया करती थीं। सिद्धार्थ के जाने के बाद यह पहला मौका है जब शहनाज ने खुद के लिए वक्त निकाला है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'काश मैं भी उड़ पाती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : instagram/shehnaazgill
वीडियो में शहनाज को हंसता, खेलता और मुस्कुराता देख उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। खुशी भरे शहनाज के छोटे से वीडियो ने उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। वहीं फैंस भी हंसती, मुस्कुराती शहनाज को वापस देख बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। फैंस लगातार इस वीडियो पर लाइक और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 21 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शहनाज गिल का लहंगा लुक
- फोटो : instagram/shehnaazgill
सामने आए इस वीडियो में शहनाज नीले रंग की जींस और काले रंग के टैंक टॉप में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं फैंस को उनका नो मेकअप लुक भी बेहद पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'चांद आज जमीन पर कैसे।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हंसती रहे तू हंसती रहे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप नई ऊंचाइयों के लिए जरूर उड़ान भरेंगी।' वहीं एक और यूजर ने लिखा बिना, 'मेकअप की शहनाज सबसे खूबसूरत हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।