फिल्मकार शेखर कपूर भले ही लंदन में अपनी अगली फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं लेकिन उनका मन अब भी फिल्म 'पानी' में उलझा हुआ है। वह चाह रहे हैं कि पानी प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया जाए और कैसे भी करके इस कहानी को दर्शकों तक पहुंचाया जाए। शेखर कपूर ने यह खुलासा किया है कि वह बहुत ही जल्द स्वदेश लौटकर फिर से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।
शेखर कपूर का दिमाग लंदन में, दिल फिर लगा ‘पानी’ से, फिल्म ‘पानी’ के फिर शुरू होने के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखर कपूर इस समय लंदन में हैं और अपनी एक अंग्रेजी फिल्म का निर्देशन कर रहे है। इस फिल्म में एमा थॉम्पसन, लिली जेम्स और शाजाद लतीफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। छह दिसंबर को उन्होंने अपना 75वां जन्मदिन भी फिल्म शूटिंग करते हुए सेट पर इन्हीं कलाकारों के साथ मनाया। अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'पानी' के बारे में शेखर कपूर ने इस मौके पर कहा कि वह इस फिल्म के खत्म होने के तुरंत बाद ही देश लौटेंगे और उसके बाद अपनी फिल्म 'पानी' पर काम शुरू कर देंगे।
उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म के लिए काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों के बीच पहुंचने ही चाहिए। कहीं न कहीं 'पानी' को भी इंतजार है दर्शकों के बीच पहुंचने का। अभी तक शेखर ने यह नहीं सोचा है कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकार कौन होंगे?
शेखर कपूर ने अपनी फिल्म 'पानी' की कहानी कई साल पहले लिखी थी और वह इसे बड़े पैमाने पर बनाना चाहते थे। पहले वह चाहते थे कि यह फिल्म हॉलीवुड के लिए बने लेकिन बाद में उन्होंने सोचा कि फिल्म अगर हिंदी सिनेमा के लिए रहे तो ज्यादा बेहतर होगा। इसलिए, उन्होंने यशराज फिल्म्स स्टूडियोज से बातचीत भी की। दोनों के बीच सौदा पक्का हुआ और फिल्म बनने की तैयारियां भी शुरू हुईं। लेकिन, जब फिल्म ज्यादा बड़े बजट की निकली तो स्टूडियो ने अपने हाथ पीछे खींच लिए।
इस पूरी कहानी का जिक्र शेखर कपूर ने तब किया जब इसी साल जून के महीने में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। शेखर ने बताया कि वह अपनी फिल्म 'पानी' में सुशांत को मुख्य अभिनेता के रूप में लेने वाले थे। शेखर की यह फिल्म भविष्य में दुनिया में होने वाली पानी की समस्या पर आधारित है।
पढ़ें: मिलिंद सोमन ने करवाया सात बार कोरोना टेस्ट, अभिनेता ने बताया क्यों किया ऐसा