फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल छोटी अभिनेत्री संग शेखर कपूर ने रचाई थी शादी, इन दो अभिनेत्रियों को भी कर चुके डेट

Sun, 06 Dec 2020 10:00 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 06 Dec 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Shekhar Kapur Birthday Know About Directors Personal Life and Love Affairs With Preity Zinta Shabana Azmi
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक शेखर कपूर का जन्म 6 दिसंबर 1945 को लाहौर में हुआ था। शेखर कपूर अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता देवानंद के भांजे हैं। शेखर कपूर भी बचपन से ही मामा की तरह फिल्मों में आना चाहते थे और ऐसा हुआ भी। शेखर कपूर ने बॉलीवुड को मासूम, बैंडिट क्वीन और मिस्टर इंडिया जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं। शेखर कपूर प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा से चर्चा में रहे हैं।

Shekhar Kapur Birthday Know About Directors Personal Life and Love Affairs With Preity Zinta Shabana Azmi
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर कपूर ने पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल की भांजी मेधा गुजराल से शादी की थी हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं। शादी के करीब 9-10 साल बाद दोनों का 1994 में तलाक हो गया। तलाक के बाद मेधा ने कहा था कि उन दोनों की जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा था इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

Shekhar Kapur Birthday Know About Directors Personal Life and Love Affairs With Preity Zinta Shabana Azmi
शेखर कपूर- सुचित्रा कृष्णामूर्ति

मेधा से तलाक लेने के बाद शेखर कपूर ने अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति से साल 1997 में शादी की। लेकिन शेखर की सुचित्रा संग शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया। सुचित्रा ने तलाक के बाद इसका इल्जाम अभिनेत्री प्रीति जिंटा पर लगाया। सुचित्रा ने एक इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा कि शेखर और प्रीति का अफेयर चल रहा है। जिसकी वजह से उन दोनों की निजी जिंदगी में दूरियां आ गईं। सुचित्रा और शेखर की एक बेटी भी है जिसका नाम कावेरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shekhar Kapur Birthday Know About Directors Personal Life and Love Affairs With Preity Zinta Shabana Azmi
shekhar kapoor - फोटो : file photo

सुचित्रा कृष्णमूर्ति के इन आरोपों को प्रीति जिंटा ने सिरे से खारिज कर दिया था। प्रीति ने कहा कि 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शेखर के साथ मेरा रिश्ता खास है। उनकी वजह से मैं इंडस्ट्री में आई। सुचित्रा ने जो आरोप लगाए हैं उसके बाद मैं इतना ही कह सकती हूं कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।'

विज्ञापन
Shekhar Kapur Birthday Know About Directors Personal Life and Love Affairs With Preity Zinta Shabana Azmi
Shekhar Kapur - फोटो : Social Media

हालांकि शेखर कपूर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। शेखर का नाम प्रीति जिंटा ही नहीं बल्कि अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ भी जुड़ा था। शबाना और शेखर ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। शेखर ने फिल्म 'मासूम' से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया। इस फिल्म में शेखर के साथ शबाना आजमी भी थीं। इसी दौरान दोनों के बीच अफेयर की बातें उठने लगी थीं। कहा जाता है कि दोनों का अफेयर करीब नौ साल तक चला था।

पढ़ें: मौत को चकमा देकर आए हैं ये सितारे, किसी की गाड़ी का हुआ एक्सिडेंट तो किसी का प्लेन हुआ क्रैश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed