सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे के भी मशहूर अभिनेता हैं शेखर सुमन, रेखा के साथ की थी अभिनय की शुरुआत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 07 Dec 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
Shekhar Suman birthday special know unknown facts about him
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शेखर सुमन अपना जन्मदिन सात दिसंबर को मानते हैं। वह शानदार अभिनेता के अलावा बेहतरीन एंकर और निर्माता-निर्देशक भी हैं। शेखर सुमन ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और फिल्मी पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 

Trending Videos
Shekhar Suman birthday special know unknown facts about him
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर सुमन का जन्म सात दिसंबर 1962 को पटना में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई पटना से ही की थी। इसके बाद शेखर सुमन ने अभिनय करने का फैसला किया। उन्होंने शशि कपूर और गिरीश कर्नाड द्वारा निर्देशित फिल्म उत्सव से बॉलीवुड में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में शेखर सुमन के साथ अभिनेत्री रेखा मुख्य भूमिका में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shekhar Suman birthday special know unknown facts about him
शेखर सुमन - फोटो : Instagram: @shekharsuman

फिल्म उत्सव के इरियोटिक ड्रामा फिल्म थी। इसके बाद शेखर सुमन ने मानव हत्या, नाचे मयूरी, संसार, त्रिदेव, पति परमेश्वर, रणभूमि, चोर मचाए शोर, एक से बढ़कर एक और भूमि सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों को जीता है। फिल्मों के अलावा शेखर सुमन ने टीवी सीरियल्स में भी अपने अभिनय का दम दिखाया है। 

Shekhar Suman birthday special know unknown facts about him
शेखर सुमन - फोटो : file photo

शेखर सुमन ने टीवी सीरियल में काम साल 1984 में करना शुरू किया था। वह पहली बाल टीवी सीरियल वाह जनाब में नजर आए थे। उनका यह सीरियल दूरदर्शन पर प्रसारित होता था, जिसे खूब पसंद किया गया था। लेकिन शेखर सुमन को छोटे पर्दे पर असली पहचान अपने कॉमेडी सीरियल देख भाई देख से मिली थी। इस कॉमेडी सीरियल को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।

विज्ञापन
Shekhar Suman birthday special know unknown facts about him
शेखर सुमन और अध्ययन सुमन - फोटो : Social Media

बात करें शेखर सुमन की निजी जिंदगी की तो उन्होंने मशहूर फिल्म निर्माता अल्का से शादी दी। अल्का और शेखर सुमन ने साल 1983 में शादी की थी। इन दोनों के बेटे का नाम अध्ययन सुमन है। अध्ययन सुमन भी बॉलीवुड की कई फिल्मों मं नजर आ चुके हैं, लेकिन वह अपने पिता की तरह नाम नहीं कमा सके। अल्का और शेखर सुमन एक और बेटा का था लेकिन गंभीर बीमारी के चलके उसका 11 साल की उम्र में निधन हो गया था। 


पढ़ें: कंगना रणौत ने खुद को बताया 'हॉटेस्ट टारगेट', कहा- 'अगर मैं डॉन होती तो...'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed