ट्विटर पर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ से भिड़ने के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत की चोतरफा निंदा हो रही है। पंजाबी कलाकारों के अलावा भोजपुरी कलाकारों ने भी अभिनेत्री के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। बीते दिनों भोजपुरी फिल्मों के सपुरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी कंगना रणौत को किसानों की आलोचना करने पर आड़े हाथ लिया। अब इन सभी चीजों पर कंगना रणौत ने अपनी प्रतितक्रिया दी है।
कंगना रणौत ने खुद को बताया 'हॉटेस्ट टारगेट', कहा- 'अगर मैं डॉन होती तो...'
किसानों की आलोचना करने पर भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकारों ने भी कंगना रणौत की निंदा की है। ऐसे में अब उन्हें सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर बेबाकी से बोलती रहती हैं। उनकी चोरों तरफ निंद करने पर कगंना रणौत ने खुद को हॉटेस्ट टारगेट बताया है।
अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मैं फिलहाल देश की सबसे हॉटेस्ट टारगेट हूं। मुझे टारगेट करो और तुम मीडिया के फेवरेट बन जाओगे। मूवी माफिया तुम्हें रोल ऑफर करेगी। तुम्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलेंगे, शिवसेना से टिकेट मिलेगी। अगर मैं डॉन होती तो 72 मुल्कों की पुलिस मेरे पीछे होती।' सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
What you saying ! I am the hottest target in the country right now, target me and you will become media’s favourite, movie mafia will offer you roles, give you movies, filmfare award, shiv Sena tickets every thing. If I were a don you know 72 mulkon ki police mere peeche hoti 👑 https://t.co/wEbMTsl1DW
अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि कंगना रणौत ने किसान आंदोलन के बीच एक बुजुर्ग महिला की तस्वीर ट्वीट कर उन्हें शाहीन बाग वाली 'दादी' बिलकिस बानो बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि 'वह 100 रुपये में उपलब्ध हैं।' हालांकि ट्रोल होने के बाद कंगना ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था। लेकिन फिर भी अब तक लोग उनके ऊपर निशाना साध रहे हैं।
इस मुद्दो के लेकर पंजाबी गायक और बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर पर बहस शुरू हो गई। गायक ने कंगना रणौत ने इस शब्दों की कड़ी आलोचना की। वहीं देखते ही देखते दोनों की बीच ट्विटर वॉर छिड़ गई। इतना नहीं कंगना रणौत ने दिलजीत दोसांझ के लिए अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।
पढ़ें: इन पांच सितारों के लिए 2020 रहा बेहद खास, इस तरह की बॉलीवुड में शुरुआत
