फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साहिर और अमृता की मोहब्बत के किस्से पर मचा बवाल, शेखर सुमन ने इसलिए भेज दिया कानूनी नोटिस

Sun, 28 Jun 2020 12:12 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 28 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shekhar Suman Sent Legal Notice To Saif Haider Hasan For Recording play Ek Mulaqaat without his consent
शेखर सुमन - फोटो : Social Media

हिंदी फिल्मों और टीवी के जाने-माने अभिनेता शेखर सुमन इन दिनों सोशल मीडिया पर फुल बैटिंग मोड में हैं। लेफ्ट राइट सेंटर वह जो सामने आ रहा है, उसे हिट कर रहे हैं। और, इसी बीच उन्हें याद आ गया है मशहूर शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी का वो किरदार जो उन्होंने नाटक 'एक मुलाकात' में किया था। 

Shekhar Suman Sent Legal Notice To Saif Haider Hasan For Recording play Ek Mulaqaat without his consent
शेखर सुमन - फोटो : अमर उजाला

शेखर का कहना है कि इस नाटक को डिजिटल माध्यम पर प्रसारित करने का उनके साथ नाटक के निर्माता ने कोई अनुबंध नहीं किया है, लिहाजा ऐसा कुछ करना या करने का प्रयास करना जुर्म है। जानकारी के अनुसार अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी की प्रेम दास्तान पर आधारित इस नाटक के लिए शेखर सुमन के वकील अजातशत्रु सिंह ने सैफ हैदर हसन को नोटिस भेजा है। 

Shekhar Suman Sent Legal Notice To Saif Haider Hasan For Recording play Ek Mulaqaat without his consent
शेखर सुमन

इस नोटिस के माध्यम से शेखर ने बौद्धिक संपदा के अधिकारों का उल्लंघन और आपसी सहमति के बिना डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नाटक के वितरण संबंधी उल्लंघन का आरोप लगाया है। नोटिस में यह भी लिखा गया है कि नाटक के समझौते पर हस्ताक्षर करते समय दोनों कलाकारों से इस नाटक के विशेष रूप से थिएटर में प्रसारण की बात की गई थी, ना कि किसी वेबसाइट या टीवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shekhar Suman Sent Legal Notice To Saif Haider Hasan For Recording play Ek Mulaqaat without his consent
शेखर सुमन

इस पूरे मामले के बारे में शेखर सुमन ने कहा, 'मैं किसी को भी अपने करियर को खतरे में डालने की अनुमति नहीं दूंगा। निर्देशक सैफ हैदर हसन ने मेरी सहमति और जानकारी के बिना पूरे नाटक को रिकॉर्ड किया है। यह कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 38ए के तहत कलाकारों के अधिकार का सरासर उल्लंघन है। क्योंकि, मैंने निर्देशक को अपना काम रिकॉर्ड करके उसे संरक्षित करने और किसी वेबसाइट पर वितरित करने का अधिकार नहीं दिया है और ना ही इस संबंध में कोई लिखित समझौता हुआ है।'

विज्ञापन
Shekhar Suman Sent Legal Notice To Saif Haider Hasan For Recording play Ek Mulaqaat without his consent
एक मुलाकात - फोटो : Social Media

शेखर सुमन और सैफ हैदर हसन ने वर्ष 2014 में इस नाटक को साथ मिलकर बनाया था। इस नाटक के लिए उन्होंने दुबई, सिंगापुर, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, लखनऊ, हैदराबाद, लुधियाना, इंदौर और नई दिल्ली का दौरा भी किया था। शेखर सुमन के साथ इस नाटक में हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री दीप्ति नवल भी मुख्य भूमिका में हैं। इस बारे में अभी तक सैफ हैदर हसन की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

पढ़ें: संघर्ष के दिनों में वाजिद खान हुए थे अपमानित, प्रसिद्ध संगीत निर्देशक ने कह दिया था 'आपको बहुत कुछ सीखना है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed