{"_id":"63914fae9e27853ee66a804e","slug":"shemaroo-umang-new-show-kyunkii-tum-hi-ho-lead-harsh-nagar-said-he-received-so-much-love-on-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kyunkii Tum Hi Ho: सेट पर मिला इतना प्यार कि लगा जैसे दूसरा घर यही है, हर्ष नागर ने सुनाई मन की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kyunkii Tum Hi Ho: सेट पर मिला इतना प्यार कि लगा जैसे दूसरा घर यही है, हर्ष नागर ने सुनाई मन की बात
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
हर्ष नागर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शेमारू उमंग के नए धारावाहिक 'क्योंकि तुम ही हो' के प्रसारण का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सोमवार से प्रसारित होने जा रहे इस धारावाहिक में अभिनेता हर्ष नागर को किरदार मिला है, उसे लेकर वह खासे उत्साहित हैं। धारावाहिक में वह आयुष्मान भार्गव की भूमिका में नजर आएंगे जो एक सरल, निस्वार्थ, शर्मीला और दिल का बहुत साफ लड़का है।
2 of 4
हर्ष नागर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने सौम्य व्यक्तित्व से लाखों दिलों को जीतने वाले हर्ष 'क्योंकि तुम ही हो' का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अभिनेता ने अपने किरदार और सेट पर अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा "जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे इस कहानी के साथ एक जुड़ाव महसूस हुआ और मैं समझ गया कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं। इसलिए, जब मुझे आयुष्मान भार्गव के रूप में फाइनल किया गया, तो मुझे बहुत खुशी हुई, क्योंकि मैं व्यक्तिगत रूप से खुदको आयुष्मान के साथ जोड़ पाता हूं। आयुष्मान सरल, ईमानदार और शर्मीला लड़का है। वह दूसरों को अपने से ऊपर रखने में विश्वास करता है और हमेशा अपने नज़दीकी लोगों का समर्थन करता है।"
3 of 4
हर्ष नागर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक में काम करने के अनुभव के बारे में हर्ष नागर का कहना है, “मेरी खुशी दोगुनी हो गई है क्योंकि मैं तमाम प्रतिभाशाली लोगों के साथ स्क्रीन साझा कर रहा हूं। वे सेट पर बहुत ही गर्मजोशी से सभी का स्वागत करते हैं। हालांकि शूटिंग शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन मैंने क्रू सहित सभी से बहुत कुछ सीखा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि 'क्योंकि तुम ही हो' का सेट मेरा दूसरा घर बन गया है। हम सभी ने अपने किरदारों के साथ न्याय करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमसे जुड़ेंगे और इस शो पर अपना प्यार बरसाएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हर्ष नागर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ग्वालियर की पृष्ठभूमि पर आधारित, 'क्योंकि तुम ही हो' में दर्शकों को एक लव ट्रैंगल देखने को मिलने वाला है, जिसमें प्यार के विभिन्न रंग शामिल हैं। इस धारावाहिक का प्रसारण 12 दिसंबर से शेमारू उमंग चैनल पर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।