{"_id":"62b3487f4fd89c61c968a3ba","slug":"sherdil-the-pilibhit-saga-box-office-prediction-pankaj-tripathi-sayani-gupta-neeraj-kabi-film-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sherdil Box Office Prediction: पंकज त्रिपाठी के कंधों पर टिकी फिल्म जीत पाएगी दर्शकों का दिल! ओपनिंग डे पर करेगी इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sherdil Box Office Prediction: पंकज त्रिपाठी के कंधों पर टिकी फिल्म जीत पाएगी दर्शकों का दिल! ओपनिंग डे पर करेगी इतनी कमाई
पंकज त्रिपाठी की गिनती हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में की जाती है। बॉलीवुड में पंकज त्रिपाठी एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इस मुकाम को हासिल किया है। यहां तक पहुंचने के पीछे सिर्फ उनका स्ट्रगल और मेहनत है। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। निगेटिव रोल हो या कॉमिक हर किरदार में वह जान फूंक देते हैं। अभिनेता की फिल्म 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भी अभिनेता अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते नजर आने वाले हैं।
2 of 4
शेर दिल द पीलीभीत सागा
- फोटो : इंस्टाग्राम
3 जून को रिलीज किया गया फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। फिल्म की कहानी गंगाराम नाम के एक ऐसे व्यक्ति के इर्दगिर्द घूमती है जो अपने गांव का सरपंच है। गंगाराम कुख्यात बाघ प्रथा को अपनाते हुए मौत को गले लगाने के लिए तैयार हो जाता है। ताकि उसके परिवार को उस सरकारी योजना के 10 लाख रुपये मिल सकें जो बाघ के हमले का शिकार होने वाले परिवार को मिलता है। इस स्कीम के चक्कर में गंगाराम जोखिम उठाता है और कहानी रोमांचक मोड़ ले लेती है।
3 of 4
शेर दिल द पीलीभीत सागा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म शेरदिल: द पीलीभीत सागा से अभिनेता की पत्नी मृदुला त्रिपाठी भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह इस फिल्म में एक बंगाली महिला के रुप में नजर आने वाली हैं। उन्होंने फिल्म में एक सीन किया है। हालांकि इस रोल के लिए उन्हें कोई फीस नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शेर दिल द पीलीभीत सागा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब बात करते हैं शेरदिल: द पीलीभीत सागा के ओपनिंग डे कलेक्शन की। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा नीरज काबी और सयानी गुप्ता अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का बजट करीब 10 करोड़ रुपये है तो ऐसे में पहले दिन फिल्म को करीब 1 से 2 करोड़ रुपये की कमाई करनी चाहिए, तभी ये हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।