पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरहान अख्तर संग अफेयर पर खुलकर सामने आईं शिबानी दांडेकर, बोलीं- 'फोटो से कुछ भी आइडिया ना लगाए'

Thu, 07 Feb 2019 08:56 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 07 Feb 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
shibani dandekar speaks up openly on reletionship with farhan akhtar
Shibani Dandekar

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के मुंबई वेडिंग रिसेप्शन में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को जब एक साथ देखा गया तो तब से ही उन्हें लेकर खबरों का बाजार गरम होने लगा था। दोनों को बाहर भी कई बार स्पॉट होते देखा गया लेकिन दोनों ने कभी अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोला और ना ही इस बात से इनकार ही किया। लेकिन अब शिबानी ने फरहान संग डेट की खबरों पर खुलकर बोला है..

shibani dandekar speaks up openly on reletionship with farhan akhtar
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar - फोटो : Amar Ujala

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जब शिबानी से फरहान संग अफेयर की खबरों पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया 'मुझे ऐसा अभी कुछ भी एहसास नहीं हुआ, हम दोनों बस खुद को समय दे रहे हैं।' शिबानी ने आगे कहा कि लोग जल्द ही समझ जाएंगे कि वे क्या चाहते हैं। शिबानी ने अफेयर की खबरों के पीछे की वजह सोशल मीडिया को बताया। शिबानी यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर छिपाने वाली ऐसी कोई चीज ही नहीं है। 

shibani dandekar speaks up openly on reletionship with farhan akhtar
Shibani Dandekar Farhan Akhtar - फोटो : Instagram

जब शिबानी से इस पर खुलकर सामने आने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है एक तस्वीर काफी कुछ बयां कर जाती है, मैं कुछ भी पोस्ट करती हूं, लोग इसे देख सकते हैं और इसमें कैप्शन लिखने की कोई जरूरत नहीं है। आखिर में शिबानी ने कहा कि यही है जो भी है और वे कुछ भी नहीं छिपा रहे हैं और ना ऐसा कुछ ऐलान करने वाले हैं, जिसे फोटो को लेकर कुछ लिखना है और कहना है कहता रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shibani dandekar speaks up openly on reletionship with farhan akhtar
shibani dandekar

अगर बात करें शिबानी के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि वह जल्द ही हिंदी फिल्म 'क्वीन' के मलयालम और तेलुगू रीमेक में नजर आएंगी। वह फिल्म में लीजा हैडन का किरदार प्ले करेंगी। बता दें कि फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में थी और विदेश में लीजा हैडन ने उनकी दोस्त की भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
shibani dandekar speaks up openly on reletionship with farhan akhtar
Shibani Dandekar

बता दें कि इससे पहले फरहान खान ने बीते महीने जनवरी में धूमधाम से अपना 45वां जन्मदिन मनाया था। फरहान के जन्मदिन पर अगर किसी ने ध्यान खींचा तो वो थीं फरहान की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर। सफेद रंग की ड्रेस में शिबानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस पार्टी में जाह्नवी कपूर अपने एक फ्रेंड के साथ नजर आई थीं। 

 

As long as I have you As long as you are I’ll never be lost Shine on beautiful star ☀️❤️ @shibanidandekar love you loads

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on Jan 13, 2019 at 4:26am PST

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed