बॉलीवुड में इस हफ्ते कई खबरें सुर्खियों में रहीं शिल्पा शेट्टी दूसरी बार मां बनीं तो वहीं फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का कैलेंडर फोटोशूट भी खूब चर्चा में रहा। रविवार विशेष इस कॉलम में आपको बताते हैं इस हफ्ते की बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरों के बारे में...
शिल्पा बनीं दूसरी बार मां और कियारा-भूमि का टॉपलेस फोटोशूट, ये हैं हफ्ते की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो फिल्मों ने दस्तक दी। आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विक्की कौशल की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप'। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का बजट करीब 50 करोड़ है। इसे भारत में 2,500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता और मानवी हैं। इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया है। 'भूत' की बात करें तो विक्की कौशल के अलावा भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा हैं। फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है।
मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने बीते दिनों अपना कैलेंडर लॉन्च किया। रेखा, सनी लियोनी, भूमि पेडनेकर और विद्या बालन सहित कई बड़े नाम इस इवेंट में पहुंचे। वहीं कैलेंडर में नजर आईं दो अभिनेत्रियां ने खूब सुर्खियां बटोरी।भूमि पेडनेकर ने पहली बार टॉपलेस फोटोशूट कराया है। तस्वीर में भूमि एक बाथटब में नजर आ रही हैं। डब्बू रतनानी के कैलेंडर में कियारा का भी बोल्ड अंदाज नजर आया। भूमि की तरह ही कियारा ने भी टॉपलेस फोटोशूट करवाया। हालांकि कियारा को इस वजह से काफी ट्रोल भी किया गया।
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरों ने पूरे हफ्ते खूब जोर पकड़ा। 'इंडियन आइडल 11' की टीआरपी के लिए दोनों की शादी का प्रैंक किया गया। शो के दौरान इन दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गई थीं हालांकि बाद में शादी नहीं हुई। इस बीच नेहा कक्कड़ ने इंटरव्यू के दौरान आदित्य नारायण की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। नेहा कक्कड़ ने टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए कहा- 'आदित्य बहुत ही अच्छे इंसान हैं। उनके पास बेहद खूबसूरत दिल है। मुझे ये बताने में खुशी हो रही है कि मेरे प्यारे दोस्त की शादी इस साल उनकी गर्लफ्रेंड से हो रही है। मैं उन्हें ढेरों शुभकामनाए देती हूं और दुआ करती हूं कि इन दोनों का साथ हमेशा ऐसे ही बना रहे।'
नरगिस से लेकर करीना कपूर तक और दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान तक का मेकअप करने वाले हिंदी फिल्म जगत के मशहूर मेकअप कलाकार पंढरी जुकर का 17 फरवरी को मुंबई में निधन हो गया। देश की आजादी के दिनों में फिल्म इंडस्ट्री में बिना परिवार की मर्जी के मेकअप की दुनिया में आए पंढरी जुकर को लोग पंढरी दादा के नाम से जानते रहे हैं। 88 साल के पंढरी दादा ने अपने जीवन के साठ साल हिंदी सिनेमा को दिए।
श्वेता बच्चन ने किया ऐसा काम, देखकर इमोशनल हुए अमिताभ, बोले- 'मेरे लिए गर्व का दिन'