फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shetty Birthday: शिल्पा शेट्टी का विवादों से रहा है गहरा नाता, एक बार तो गैर जमानती वारंट हो गया था जारी

Wed, 08 Jun 2022 07:46 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 08 Jun 2022 07:46 AM IST
विज्ञापन
Shilpa shetty birthday today know about actress controversies
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 90 के दशक में वह शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे कई दिग्गज कलाकारों के साथ हिट फिल्में दे चुकी हैं। शिल्पा हर साल 8 जून का अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस बार वह अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस उम्र में भी वह अपनी फिनटेस और बोल्ड अंदाज से आज की अभिनेत्रियों को मात देती हैं। साल 1993 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शिल्पा ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। शिल्पा केवल हिट फिल्मों की वजह से सुर्खियों में नहीं रहीं बल्कि कई विवादों की वजह से भी चर्चा के केंद्र में रहीं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Shilpa shetty birthday today know about actress controversies
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बोल्ड फोटोशूट से बढ़ीं मुश्किलें

साल 2006 में शिल्पा शेट्टी ने बोल्ड फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट पर उस समय खूब विवाद हुआ। यही नहीं यह मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। मदुरै कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट तक जारी कर दिया था।

Shilpa shetty birthday today know about actress controversies
बिग ब्रदर शो - फोटो : सोशल मीडिया
बिग ब्रदर विवाद 

शिल्पा ने साल 2007 में सेलिब्रिटी बिग ब्रदर शो में हिस्सा लिया था। इस दौरान वह सुखियों में आ गई थीं। शो में उनकी को-कंटेस्टेंट रहीं जेड गुडी ने उनपर नस्लीय टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद जमकर विवाद शुरू हो गया था। बाद में मामला बढ़ता देख गुडी ने शिल्पा और भारतीय दर्शकों से माफी मांग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa shetty birthday today know about actress controversies
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
साधु ने किया किस

साल 2009 में सखिगोपाल मंदिर में दर्शन करने गईं शिल्पा अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल, मंदिर में एक साधु ने उनके गाल पर किस कर लिया था, जिसके बाद उनकी यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी। इस फोटो के सामने आने के बाद शिल्पा ने लोगों को करारा जवाब दिया था। उन्होंने सवाल किया था कि क्या कोई पिता अपनी बेटी को किस नहीं कर सकते ?

विज्ञापन
Shilpa shetty birthday today know about actress controversies
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा आखिरी बार फिल्म हंगामा 2 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने परेश रावल की पत्नी का किरदार निभाया था। कोरोना महामारी की वजह से यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई थी। हालांकि लोगों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई थी। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो शिल्पा जल्द ही 'निकम्मा' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस  फिल्म में वह अभिमन्यू दसानी और शर्ली सेतिया के साथ अहम किरदार में दिखने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed