बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) दूसरी बार मां बन गई हैं। मां बनने की खुशी शिल्पा ने सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसके बाद बधाईयों का तांता लग गया। शिल्पा दूसरी बार सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। मां बनने के बाद अभिनेत्री का पहला बयान आया है। शिल्पा ने एक वेब पोर्टल से इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो कब से इस बच्चे की प्लानिंग कर रही थीं।
दूसरी बार मां बनने पर शिल्पा शेट्टी का आया पहला बयान, बोलीं- 'पांच साल से कर रहे थे कोशिश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा ने इंटरव्यू में कहा- 'हम लोग पांच साल से दूसरे बच्चे की कोशिश कर रहे थे। मैंने निकम्मा फिल्म साइन कर ली थी और हंगामा के लिए अपनी तारीखें फाइनल कर दी थीं। मुझे खबर मिली कि फरवरी में हम लोग फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं तब पूरे महीने लगाकर अपने काम के शेड्यूल को जल्दी-जल्दी खत्म कर लिया।'
शिल्पा ने आगे कहा- 'मैनेजर और टीम की बदौलत सब कुछ बेहतर तरीके से हो पाया। फरवरी में लंबी छुट्टी लेने से पहले उन्होंने मुझे अपना ज्यादातर काम पूरा करने में मदद की।' शिल्पा ने बेटी का नाम समीशा रखा है। शिल्पा के घर आई इस नन्ही परी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था। जिसकी जानकारी शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर 21 फरवरी को पोस्ट करके दी।
पोस्ट में शिल्पा ने लिखा था- 'ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। ये बताते हुए खुशी हो रही है कि नन्ही परी ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीशा शेट्टी कुंद्रा। समीशा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।' इस पोस्ट में शिल्पा ने बेटी के नाम का मतलब भी बताया है। शिल्पा ने पोस्ट में लिखा था- 'सा संस्कृत का शब्द है जिसका मतलब 'टू हैव' होता है और मिषा रशियन शब्द है। इसका अर्थ होता है कि 'कोई जो भगवान की तरह हो।' यानी कि हमारी देवी लक्ष्मी, जिसने हमारे परिवार को पूरा किया। हमारी बेटी को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।'
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
शिल्पा शेट्टी का एक बेटा भी है जिसका नाम वियान है। वियान की उम्र सात साल है। वियान के साथ अक्सर शिल्पा सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसके साथ ही कई बार बेटे के साथ पार्टी करती हुई भी दिखाई दीं। शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। शादी के बाद से शिल्पा फिल्मों में कम नजर आईं।
B'Day Spl: धोखा देने पर दूसरी पत्नी ने करण को जड़ा था चांटा, तलाक के बाद बिपाशा से की थी तीसरी शादी