फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी के बावजूद इन हसीनाओं ने की फिल्मों की शूटिंग, माधुरी ने तो किया था दमदार डांस

Sat, 22 Feb 2020 04:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 22 Feb 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Jaya Bachchan To Sridevi 5 Actress who Was Pregnant During Movie Shooting
अभिनत्रियां - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर देश विदेश में लोहा मनवाया है। इन अभिनत्रियों ने काम से कभी समझौता नहीं किया चाहे परिस्थिति कैसी भी रही हो। कुछ हसीनाओं ने शादी के बाद करियर को गुड बाय कह दिया तो कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी रहीं जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्मों की शूटिंग से परहेज नहीं किया। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये अभिनेत्रियां।

Jaya Bachchan To Sridevi 5 Actress who Was Pregnant During Movie Shooting
juhi chawla - फोटो : insatgram

जूही चावला

जूही चावला ने साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी कर ली थी। इसके बाद भी उन्होंने फिल्में करना नहीं छोड़ा। जूही आज दो बच्चों की मां हैं और उन्होंने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्मों से किनारा नहीं किया। जब जूही पहली बार प्रेग्नेंट थीं तो उन्हें अमेरिका से स्टेज शो का ऑफर आया था जिसे जूही ने मना नहीं किया और दूसरी बार फिल्म 'झंकार बीट्स' के दौरान भी जूही गर्भवती थीं।

Jaya Bachchan To Sridevi 5 Actress who Was Pregnant During Movie Shooting
माधुरी दीक्षित और उनके पति - फोटो : Social Media

माधुरी दीक्षित

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने सलमान के साथ 'हम आपके हैं कौन, 'साजन' जैसी फिल्मों में काम किया है। माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डा.श्रीराम नेने के साथ की। शादी के बाद माधुरी लगभग एक दशक तक लंदन में ही रहीं। बता दें कि माधुरी भी उन एक्ट्रेसेस में से रही हैं जिन्होंने अपने काम के साथ किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया। दरअसल, फिल्म 'देवदास' के दौरान माधुरी प्रग्नेंट थीं और उन्होंने फिल्म में सॉन्ग 'मार डाला' में बेहतरीन डांस किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bachchan To Sridevi 5 Actress who Was Pregnant During Movie Shooting
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : social media

जया बच्चन

इस लिस्ट में अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं जया बच्चन का भी नाम शामिल है। बता दें कि फिल्म 'शोले' से पहले ही जया और अमिताभ शादी कर चुके थे और फिल्म की शूटिंग के दौरान जया प्रग्नेंट थीं और फिल्म के बाद उन्होंने बेटी श्वेता को जन्म दिया था।

विज्ञापन
Jaya Bachchan To Sridevi 5 Actress who Was Pregnant During Movie Shooting
श्रीदेवी

श्रीदेवी

साल 1997 में आई फिल्म 'जुदाई' की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं। उस वक्त वो अपनी बड़ी बेटी जान्हवी कपूर को जन्म देने वाली थीं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ही थे। दोनों की शादी साल 1996 में हुई थी और साल 1997 में जान्हवी का जन्म हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed