बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका अक्सर अपने फैंस के लिए एक से एक बेहतरीन तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हालांकि कई बार अपनी तस्वीरों को लेकर दीपिका ट्रोल भी हो जाती हैं। ऐसे में एक बार फिर दीपिका ट्रोल हो रही हैं, हालांकि ट्रोलर्स के साथ ही साथ तस्वीर पर रणवीर सिंह का कमेंट भी तेजी से वायरल हो रहा है।
कपड़ों को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, रणवीर बोले- 'तुम्हें अकेले नहीं छोड़ा जा सकता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में दीपिका पादुकोण एक अवॉर्ड शो में पहुंची। हमेशा की तरह इस बार भी दीपिका नए अंदाज में नजर आईं। वहीं उन्होंने अपने लुक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा की। इन तस्वीरों को जहां कई लोगों ने पसंद किया तो वहीं कुछ लोगों ने दीपिका को ट्रोल करने की भी कोशिश की।
नए लुक में दीपिका काले कपड़ों में नजर आ रही हैं। दीपिका ने अपनी फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, 'बलमा बलमा... फैशन का है ये बलमा'। दीपिका की इस तस्वीर पर रणवीर ने भी काफी मजेदार कमेंट किया है। रणवीर ने लिखा, 'तुमको अकेला नहीं छोड़ा जा सकता है।'
balma balma...fashion ka hai yeh balma!!!🤪🤪🤪 @balmain I just HAD to!🙈🤓🤣
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
बात दीपिका पादुकोण के फिल्मी करियर की करें तो दीपिका आखिरी बार फिल्म छपाक में नजर आई थीं। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि दीपिका के एक्टिंग की सभी ने जमकर तारीफ की थी।
View this post on Instagram
वहीं बात दीपिका की आगामी फिल्म की करें तो दीपिका जल्दी ही पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी। 83 का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। यह 10 अप्रैल 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। फिल्म, मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित की जा रही है।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on