फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा कक्कड़ का आदित्य नारायण से जुड़ा बड़ा खुलासा, बताया असलियत में कब हो रही है शादी

Sat, 22 Feb 2020 04:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 22 Feb 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar says Aditya Narayan to Tie The Knot With His Girlfriend This Year
Neha Kakkar and Aditya Narayan - फोटो : Social Media

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की शादी की खबरों की वजह से 'इंडियन आइडल सीजन 11' की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शो के दौरान इन दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गई थीं। हालांकि बाद में इन दोनों की शादी नहीं हुई। इस बीच नेहा कक्कड़ ने इंटरव्यू के दौरान आदित्य नारायण की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

Neha Kakkar says Aditya Narayan to Tie The Knot With His Girlfriend This Year
neha kakkar - फोटो : social media

नेहा कक्कड़ ने टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए कहा- 'आदित्य बहुत ही अच्छे इंसान हैं। उनके पास बेहद खूबसूरत दिल है। मुझे ये बताने में खुशी हो रही है कि मेरे प्यारे दोस्त की शादी इस साल उनकी गर्लफ्रेंड से हो रही है। मैं उन्हें ढेरों शुभकामनाए देती हूं और दुआ करती हूं कि इन दोनों का साथ हमेशा ऐसे ही बना रहे।' 

Neha Kakkar says Aditya Narayan to Tie The Knot With His Girlfriend This Year
neha kakkar and aditya narayan - फोटो : social media

नेहा और आदित्य की शादी की खबरों ने उस वक्त और जोर पकड़ा था जब इनका जयमाल का वीडियो आ गया था। ये वीडियो इंडियन आइडल सेट का ही था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आदित्य नारायण का बयान भी आया था। आदित्य ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'अगर मैं अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला लूंगा तो मैं खुद इसकी घोषणा करूंगा। शादी, मेरे लिए एक बहुत बड़ा फैसला है। मैं इसे छुपाऊंगा नहीं। सच ये है कि यह सब एक मजाक के तौर पर शुरू हुआ था। जिसे लोगों ने गंभीरता से ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar says Aditya Narayan to Tie The Knot With His Girlfriend This Year
neha kakkar and aditya narayan - फोटो : social media

'कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बहुत कुछ चल रहा है, जो कि गलत है। कोई भी मीडिया पर्सन हमारे पास सच्चाई जानने के लिए नहीं आया। ये सब सिर्फ एक रियलिटी शो की टीआरपी के लिए किया गया। शो के मेकर्स ने हमसे जो करने को कहा, हमने किया लेकिन ये सब एक मजाक था।'

विज्ञापन
Neha Kakkar says Aditya Narayan to Tie The Knot With His Girlfriend This Year
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media

आदित्य के इस बयान के बाद नेहा और आदित्य का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम गोवा बीच है। इस गाने का निर्देशन नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने किया है। हाल ही में नेहा और आदित्य की शादी पर उदित नारायण का बयान भी आया था। उन्होंने कहा है कि ये सब महज 'इंडियन आइडल 11' की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। क्योंकि नेहा इस शो की जज हैं और आदित्य एंकर।'

'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद माहिरा शर्मा को मिली बड़ी कामयाबी, पीछे रह गईं रश्मि देसाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed