डब्बू रतनानी (Dabboo Ratnani) हर बार अपने कैलेंडर फोटोशूट में सितारों की ऐसी तस्वीरें खींच देते हैं जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ जाते हैं। साल 2020 के डब्बू रतनानी के कैलेंडर फोटोशूट में भी कुछ ऐसा ही हुआ। कियारा आडवाणी, सनी लियोनी और भूमि पेडनेकर के टॉपलेस फोटोशूट के बाद अब बॉलीवुड के तीन अभिनेताओं का फोटोशूट चर्चा में बना हुआ है। इसकी वजह उनका शर्टलेस लुक है।
कियारा के टॉपेलस होते ही डब्बू के कैलेंडर में ये तीन अभिनेता हुए शर्टलेस, हॉट लुक हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तीन अभिनेताओं के नाम ऋतिक रोशन, वरुण धवन और जॉन अब्राहम हैं। खास बात है कि ये तीनों अभिनेता अपनी फिटनेस की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहते है। इन तीनों का लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। सबसे पहले बात करते हैं फिटनेस फ्रीक जॉन अब्राहम की। जॉन ने इंस्टग्राम पर अपने फोटोशूट की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में जॉन शर्टलेस हैं और एक हाथ से टॉवल पकड़ी हुए हैं।
ऋतिक ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन शर्टलेस लुक में टफलुक देते नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने इस तस्वीर के साथ कुछ लाइनें भी लिखी हैं।ऋतिक ने लिखा- 'मैं और मेरी तन्हाई अक्सर यह बातें करती हैं कि की आज यह Abs होते तो कैसा होता। अगर यह होते तो ऐसा होता, अगर यह होते तो वैसा होता।'
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
ऋतिक ने आगे लिखा- 'जबकि मुझे खबर है की ABS नही हैं... कहीं नहीं हैं। लेकिन यह पागल दिल है की कह रहा हैं की वो हैं .. मोटे पेट के नीचे कहीं हैं...। मैं और मेरी तन्हाई अक्सर यह बातें करती हैं !' ऋतिक के अलावा वरुण धवन ने भी अपने शर्टलेस लुक की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में वरुण टोपी लगाए हुए हैं।
आपको बता दें, डब्बू रतनानी कैलेंडर लॉन्च के बाद एक विवाद में भी फंस गए हैं। इसकी वजह कियारा आडवाणी का फोटोशूट है। कियारा डब्बू के फोटोशूट में अपने आपको केले के पत्ते से ढकते हुए दिखीं। डब्बू के इसी कॉन्सेप्ट पर अब फोटोग्राफर मैरी बार्श ने आरोप लगाया है। मैरी का कहना है कि 'डब्बू ने उनके कॉन्सेप्ट को कॉपी किया है।' मैरी बार्श ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस तस्वीर को साझा करते हुए कहा कि 'मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं कहना चाहती हूं।' इस तस्वीर एक तरफ कियारा आडवाणी तो दूसरी तरफ एक और मॉडल नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों का पोज एक ही तरह का है।
आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विक्की की 'भूत' रिलीज, जानें पहले दिन किसने मारी बाजी