बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले दो अभिनेताओं की फिल्म एक साथ रिलीज हो गई है। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' (Bhoot The Haunted Ship)। इन दोनों ही अभिनेताओं की बॉक्स ऑफिस पर साल 2020 की यह पहली रिलीज है। ऐसे में न केवल ये दोनों कलाकार बल्कि इनके फैंस भी बॉक्स ऑफिस पर नजरें टिकाए हुए हैं। ऐसे में हम आपको इन दोनों फिल्मों का बॉक्स पर पहले दिन क्या हाल रहा, कौन कितने का कलेक्शन जुटाने में कामयाब रहा ये बताते हैं।
आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विक्की की 'भूत' रिलीज, जानें पहले दिन किसने मारी बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' फिल्म ने पहले दिन करीब 9.25 से 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं आयुष्मान की 'बाला' ने पहले दिन 10 करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की थी। जबकि 'ड्रीम गर्ल' की पहले दिन की ओपनिंग 10 करोड़ पांच लाख रुपये है। ऐसे में 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में आयुष्मान के पास पहली चुनौती इसकी ओपनिंग को 10 करोड़ के ऊपर रखने की है।
'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का बजट करीब 50 करोड़ है। इसे भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता, मानवी हैं। इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया है। हर बार की तरह आयुष्मान की ये फिल्म एक और समाजिक मुद्दे पर आधारित है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने समलैंगिक का किरदार निभाया है।
विक्की कौशल की 'भूत' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब 5 से 5.25 करोड़ कलेक्शन किया। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के मुकाबले इस फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी है। 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' जैसा कि नाम से ही साफ है कि ये डरावनी फिल्म है। इसमें विक्की कौशल के अलावा भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा हैं। फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है।
'भूत' विक्की कौशल के करियर की पहली डरावनी फिल्म है। इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ है। इसे भारत में 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। विक्की कौशल की 'भूत' और आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के कलेक्शन में वीकेंड में उछाल आने की उम्मीद है। खास बात है कि इन दोनों फिल्मों को रिलीज के दिन भी फायदा मिला। ऐसे इसलिए क्योंकि शुक्रवार को महाशिव रात्रि की वजह से ज्यादातर लोगों का अवकाश रहा।
UP के मंदिर पर अभिनेता ने बोली ऐसी बात तो भड़कीं मालिनी अवस्थी, कहा- 'इनके मन में दबी बैठी नफरत...'