फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 लाख रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप लगा इस एक्टर से भिड़े शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा

Mon, 29 Jan 2018 05:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty husband raj kundra and gutka king son sachiin joshi fight for fraud case

IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के पूर्व को-ऑनर राज कुंद्रा और गुटखा किंग के बेटे एक्टर सचिन जोशी फिलहाल एक दूसरे पर फर्जीवाड़े का इल्जाम लगा रहे हैं। दरअसल राज कुंद्रा ने साल 2017 में पोकर लीग लॉन्च किया था। कुंद्रा का आरोप है कि सचिन इस लीग का पार्ट थे। सचिन इंडियन पोकर लीग में अपनी टीम लेकर आए थे और इस दौरान वह काफी चर्चित भी हुए थे। हालांकि इस लीग में उन्होंने कोई पेमेंट नहीं की है। कुंद्रा ने सचिन जोशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सचिन की तरफ से 40 लाख रुपए का चैक इशू हुआ था जो कि बाउंस हो गया है।






 

shilpa shetty husband raj kundra and gutka king son sachiin joshi fight for fraud case

वहीं सचिन जोशी की तरफ से बयान आया है कि राज कुंद्रा ने इस टूर्नामेंट में धांधली की है। इसमें तय किया गया था कि कौन सी टीम जीतेगी। जब जोशी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी टीम को उस इवेंट से ही हटा लिया था। 

shilpa shetty husband raj kundra and gutka king son sachiin joshi fight for fraud case

इसके जवाब में जोशी की तरफ से कहा गया है- 'हमने राज कुंद्रा के साथ कोई भी एग्रीमेंट साइन नहीं किया है। तो फिर पेमेंट का तो सवाल ही नहीं उठता।' इसके चलते अब सचिन और राज कुंद्रा के बीच ट्विटर पर लड़ाई शुरू हो गई है। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty husband raj kundra and gutka king son sachiin joshi fight for fraud case

दोनों ट्विटर पर एक दूसरे को जवाब देने में लगे हुए हैं। राज ने ट्विटर पर सचिन के लिए लिखा है- 'सचिन अगर आप टीम पर खर्च नहीं कर सकते थे तो इसके लिए आपने हाथ क्यों मिलाया। अगर आपको पेमेंट चुकाने के लिए वक्त चाहिए था तो आप मांग सकते थे। इवेंट में खूब चर्चा पाने के बाद आपने इससे किनारा कर लिया।' वहीं सचिन ने कुंद्रा को टैग करते हुए लिखा है- ‘वेल मैंने हाल ही में जाना कैसे चोरों की कहानियां सच होती हैं। राज कुंद्रा बिलकुल गलत हैं। बेसलेस हैं। इसी के साथ ही उन्हें बेस्ट ऑफ लक।’
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed