सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने दर्ज कराया मुकदमा, इस एक्टर पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty husband raj kundra filed defamation case against gutka king son actor sachin joshi

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के पूर्व को-ऑनर राज कुंद्रा ने एक्टर सचिन जोशी और मनोज अंसारी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज कुंद्रा ने साल 2017 में पोकर लीग लॉन्च किया था। कुंद्रा का आरोप है कि सचिन इस लीग के पार्ट थे। सचिन इंडियन पोकर लीग में अपनी टीम लेकर आए थे और इस दौरान वह काफी चर्चित भी हुए थे। हालांकि इस लीग के लिए उन्होंने कोई पेमेंट नहीं की। कुंद्रा ने सचिन जोशी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सचिन की तरफ से 40 लाख रुपए का चैक इशू हुआ था जो कि बाउंस हो गया। 

Trending Videos
shilpa shetty husband raj kundra filed defamation case against gutka king son actor sachin joshi

वहीं सचिन जोशी की तरफ से बयान आया था कि राज कुंद्रा ने इस टूर्नामेंट में धांधली की है। इसमें तय किया गया था कि कौन सी टीम जीतेगी। जब जोशी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी टीम को उस इवेंट से ही हटा लिया था। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर द्वंद शुरू हो गया है। हाल ही में सचिन जोशी ने राज कुंद्रा को ठग कह दिया था जिसके बाद उन्होंने अभिनेता पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। यह शिकायत राज कुंद्रा के वकील मधुकर दाल्वी ने दर्ज कराई है। आपको बता दें कि सचिन जोशी एक एक्टर होने के साथ साथ वीकिंग वेंचर्स के मालिक हैं और चर्चित गुटखा कंपनी मानिकचंद के मालिक जगदीश मोहनलाल जोशी के बेटे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty husband raj kundra filed defamation case against gutka king son actor sachin joshi

मधुकर दाल्वी के मुताबिक राज कुंद्रा ने पिछले साल इंडियन पोकर लीग की शुरुआत की थी। सचिन जोशी ने इस लीग में भाग लेने की इच्छा जताई थी और साथ ही वह अपनी टीम लेकर भी आए थे। अपनी इस टीम को लेकर सचिन काफी चर्चित भी हुए थे लेकिन उन पर आरोप है कि लीग में शामिल होने के लिए उन्होंने पूरी पेमेंट नहीं की थी। राज कुंद्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि टीम फ्रेंचाइजी के नियमों के अनुसार सचिन जोशी एक करोड़ रुपए देने के लिए तैयार हो गए थे जिसमें जीएसटी शामिल नहीं था। उन्होंने पहले 50 लाख रुपए का भुगतान किया लेकिन इसके बाद जो उन्होंने 40 लाख रुपए का चेक दिया था वह बाउंस हो गया था। इसे लेकर राज कुंद्रा ने सचिन जोशी को नोटिस भी भेजा था।

shilpa shetty husband raj kundra filed defamation case against gutka king son actor sachin joshi

वहीं दूसरी तरफ सचिन जोशी ने इस टूर्नामेंट को लेकर राज कुंद्रा पर हेराफेरी का आरोप लगाया था। जोशी की तरफ से कहा गया था- 'हमने राज कुंद्रा के साथ कोई भी एग्रीमेंट साइन नहीं किया है तो फिर पेमेंट का तो सवाल ही नहीं उठता।' इसके बाद सचिन और राज कुंद्रा के बीच ट्विटर पर लड़ाई शुरू हो गई थी। दोनों ट्विटर पर एक दूसरे को जवाब देने में लग गए थे। फिलहाल सचिन जोशी और वीकिंग वेंचर्स के सीएमओ अंसारी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया गया है। इस बारे में जोशी के वकील ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं दाल्वी का कहना है कि मामला कोर्ट में है और इसकी सुनवाई 24 मार्च 2018 को होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed