फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे विआन की वजह से हुई शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा में लड़ाई, वायरल हुआ 'मॉडर्न महाभारत' का वीडियो

Mon, 27 Apr 2020 10:21 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 27 Apr 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty modern Mahabharat fight with husband Raj Kundra as son Viaan plays Narayan
शिल्पा- राज और विआन - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। एक तरफ जहां सितारे न सिर्फ अपने अलग- अलग शौक पूरे कर रहे हैं, बल्कि फैंस के साथ उनको साझा भी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ सितारे फैंस को समझाइश भी दे रहे हैं। इसके साथ ही कुछ सेलेब्स फैंस का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच शिल्पा शेट्टी का पति राज कुंद्रा के साथ 'महाभारत' करते वीडियो वायरल हो रहा है।

Shilpa Shetty modern Mahabharat fight with husband Raj Kundra as son Viaan plays Narayan
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : instagram

दरअसल हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के घर पर चल रही मॉडर्न महाभारत नजर आ रही है। वीडियो में मजेदार चीज है कि शिल्पा और राज के बेटे विआन नारद का किरदार बनकर दोनों के बीच लड़ाई लगाते दिख रहे हैं।

Shilpa Shetty modern Mahabharat fight with husband Raj Kundra as son Viaan plays Narayan
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : social media

इस वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, 'हमारी मॉडर्न डे की महाभारत। डैडी जी और मम्मी जी के बीच जंग छेड़कर हमारे बेटे जी ने संडे का फंडा बदल दिया है। इसलिए हमारी मॉडर्न डे की महाभारत में मॉडर्न डे की प्रॉब्लम और मॉडर्न शास्त्र हैं। कैसा लगा ये युद्ध आपको'।

View this post on Instagram

Daddyji aur Mummyji ke beech jung ched ke humaare Bete ji ne Sunday ka funda badal diya! Isiliye, our modern-day Mahabharat has modern-day problems and modern-day shastra 🧨⚔️😂😂😂 #SondaysBeLike Kaisa laga yeh yudh aapko? @rajkundra9 . . . . . #sundaysbelike #sonday #mahabharat #fun #gratitude #love #laughs

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty modern Mahabharat fight with husband Raj Kundra as son Viaan plays Narayan
Raj Kundra, Shilpa Shetty - फोटो : Social Media

वीडियो में दिख रहा है कि विआन अपने पापा राज कुंद्रा के पास जाकर कहते हैं, "पिता श्री, मम्मी आपको मोटा बोल रही हैं। ये सुनकर राज काफी गुस्से में आ जाते हैं और कहते हैं, 'जाओ उसको बोलो कि वो जंग के लिए तैयार हो जाए।"  इसके बाद विआन शिल्पा के पास जाकर भी उन्हें कुछ ऐसा ही कहते हैं। जिसके बाद दोनों टॉय गन लेकर एक दूसरे के साथ युध्द की तैयारी करने लग जाते हैं। 

विज्ञापन
Shilpa Shetty modern Mahabharat fight with husband Raj Kundra as son Viaan plays Narayan
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : instagram

वीडियो में मजेदार म्यूजिक और शानदार ग्राफिक्स का भी इस्तेमाल देखने को मिल रह रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्यारी सी जंग के बाद विआन की पोल खुल जाती हैं और राज- शिल्पा बेटे के पीछे दौड़ पड़ते है। बता दें कि हाल फिलहाल में ये शिल्पा शेट्टी का पहला वीडियो नहीं हो जो वायरल हुआ है, इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी का राज और बेटे विआन के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था।

View this post on Instagram

I had shared a little exercise-fun with Viaan a few days ago, and I was asked for the entire workout video. Well, I don’t have the entire workout captured, but sharing what I found from my archives. I truly believe that the family that eats, prays and works out together... stays together! Oftentimes when @rajkundra9 and I workout in the mornings, we get Viaan to join us too. We do understand that if it's not fun for him, he's not going to enjoy the process. So, while we roped in some abs workout for ourselves, we got him to hop, slide, and jump around. Our workout helps us build & strengthen the abdominal muscles, while it also helps improve the mind-body coordination and enhances speed & endurance capacity. Viaan, on the other hand, was just happy to be jumping around and using up some of that pent up energy. A morning well-spent, this was! I hope you all are staying home and staying fit too! . @thevinodchanna . . . . #SwasthRahoMastRaho #GetFit2020 #MondayMotivation #FitIndia #FitIndiaMovement #homefitness #homeworkouts #fitness #COVID19

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed