{"_id":"5cd51d09bdec22073f3f101b","slug":"shilpa-shetty-opens-that-she-was-angry-with-kajol-during-baazigar-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया जाना था 'बाजीगर' का ये गाना, 26 साल बाद खोली काजोल की पोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया जाना था 'बाजीगर' का ये गाना, 26 साल बाद खोली काजोल की पोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 10 May 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Baazigar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 3' में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। शो पर अक्सर बड़े स्टार्स आते रहते हैं। हाल ही में वेटरन सिंगर कुमार सानू इस शो पर मेहमान बने। इस दौरान शिल्पा और सानू ने कई पुरानी यादें ताजा कीं। शिल्पा ने बताया कि वो फिल्म बाजीगर की शूटिंग के वक्त काजोल से नाराज थीं।
2 of 5
Baazigar
- फोटो : social media
बाजीगर शिल्पा शेट्टी की डेब्यू फिल्म थी इस लिए वो चाहती थीं फिल्म का सुपरहिट गाना उनपर फिल्माया जाए लेकिन मेकर्स ने उस गाने के लिए काजोल को चुना। शिल्पा ने कहा, "गाना काली-काली आंखें की शूटिंग चल रही थी और इस गाने के लिए मुझे ना चुनकर काजोल को सिलेक्ट कर लिया गया। मुझे इस बात का बेहद दुख था।'
3 of 5
shilpa shetty
- फोटो : social media
शिल्पा ने आगे कहा, 'मुझे ज्यादा हैरानी तब हुई जब काजोल की आंखों का गाने के साथ कोई मेल नहीं था और इसके बावजूद उन्हें इस गाने के लिए क्यों चुन लिया गया? शिल्पा ने आगे हंसते हुए कहा, जब यह गाना सुपरहिट हो गया तो मैं और भी ज्यादा दुखी होने लगी थी।' बता दें कि इस गाने को कुमार सानू ने ही गाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Baazigar
- फोटो : social media
अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म बाजीगर (1993) में शाहरुख खान, काजोल, शिल्पा शेट्टी, दलीप ताहिल लीड रोल में थे। शाहरुख इस फिल्म अजय शर्मा नाम के किरदार में थे जो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता था।
विज्ञापन
5 of 5
Baazigar
- फोटो : social media
वहीं दलीप ताहिल विलेन थे और काजोल, शिल्पा उनकी बेटी के रोल में थीं। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर इसे खूब प्यार दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।