{"_id":"60abadbb81061e1bda320e94","slug":"shilpa-shetty-returned-to-super-dancer-chapter-4-show-after-covid-19-recovery-suniel-shetty-welcome-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shilpa Shetty: डांस शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ में शिल्पा शेट्टी की वापसी, देखिए लोकेशन की खास तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shilpa Shetty: डांस शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ में शिल्पा शेट्टी की वापसी, देखिए लोकेशन की खास तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 24 May 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी की वापसी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोविड 19 से जंग जीतने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिर से छोटे परदे पर लौट रही हैं। डांस रियलिटी शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ के सेट पर शिल्पा की वापसी से शो के सारे लोग बहुत भावुक दिखे। शो की शूटिंग करते वक्त शिल्पा शेट्टी खुद भी भावुक हो गईं। शो में उनकी वापसी पर उनका हौसला बढ़ाने के लिए फिल्म ‘धड़कन’ में शिल्पा के सहयोगी सुनील शेट्टी इस सप्ताहांत उनके साथ दिखाई देंगे। डांस रियलिटी शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर शिल्पा शेट्टी के पहुंचने का इसके प्रतिभागियों और बाकी दोनों जजों को बेसब्री से इंतजार रहा है। जैसे ही शो के प्रतियोगियों को पता चला कि सूपर से ऊपर तकिया कलाम वाली शिल्पा शेट्टी शो पर लौट रही हैं, इसकी क्रिएटिव टीम ने प्रतियोगियों के साथ मिलकर एक खास एपीसोड तैयार कर लिया।
2 of 5
'सुपरडांसर चैप्टर 4’ के सेट पर शिल्पा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दौरान शूटिंग पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सारे प्रतियोगियों और जजों ने शिल्पा शेट्टी का शूटिंग पर बहुत ही भावपूर्ण तरीके से स्वागत किया है। शूटिंग लोकेशन की इन तस्वीरों में ये भी आपको दिखाई देगा कि शिल्पा शेट्टी अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हैं।
3 of 5
प्रतिभागियों के साथ मंच पर शिल्पा शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते दिन ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने घर को सैनीटाइज करने की तस्वीरें साझा की थीं। इसके पहले उन्होंने अपने बेटे वियान के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो भी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की थीं। डांस रियलिटी शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ के सेट पर उनके पहुंचने की ये तस्वीरें बहुत खास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शो में वापसी करतीं शिल्पा शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो की शूटिंग के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी खास मेहमान के तौर पर दिखाई दिए। शिल्पा शेट्टी के साथ उनकी मित्रता खासी पुरानी रही है और दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखकर लोग एक बार फिर हतभ्रप रह गए। शो की शूटिंग के दौरान खास तौर पर सावधानी बरती जा रही है और शो में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों, कलाकारों और तकनीशियनों को पृथक वास में रखने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
सुनील शेट्टी के साथ शिल्पा शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शिल्पा शेट्टी भी डांस रियलिटी शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग के दौरान सुनील शेट्टी को पाकर खासी उत्साहित दिखीं। दोनों ने अपनी फिल्म ‘धड़कन’ की खूब सारी यादें साझा कीं। और, इस दौरान शो के प्रतियोगियों ने सुनील शेट्टी पर फिल्मों में फिल्माए गए तमाम गानों पर प्रस्तुतियां भी दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।