{"_id":"5d1d747f8ebc3e3c6b229851","slug":"shilpa-shetty-share-a-video-from-london-and-she-got-scared-of-a-duck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बतख से डरीं शिल्पा शेट्टी ब्रेड फेंक कर भागीं, लंदन से सामने आया मजेदार वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बतख से डरीं शिल्पा शेट्टी ब्रेड फेंक कर भागीं, लंदन से सामने आया मजेदार वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शेट्टी का टीवी रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' पिछले दिनों ही खत्म हुआ है । अब शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ लंदन में छुटि्टयां मना रही हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने लंदन से अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बतखों को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। शिल्पा के पास इतनी सारी बतख आ जाती हैं कि वो डर जाती हैं और वहां से भागती हैं।
2 of 5
shilpa shetty
- फोटो : social media
इस वीडियो में शिल्पा रेड टीशर्ट और ब्लू रिप्ड जींस पहने नजर आ रही हैं । उनके आसपास बहुत सारी बतख हैं, जिन्हें वो खाना खिलाती हैं । जब शिल्पा दूसरी रोटी हाथ में लेती हैं तो एक बतख उनके बहुत करीब आ जाती है। तब शिल्पा डर जाती हैं और रोटी फेककर वहां से भागती हैं ।
3 of 5
shilpa shetty
- फोटो : social media
शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'ब्रेड के बाद क्या मैं थी । बतख की चोंच बहुत नुकीली होती है । मैं और मेरा बेटा हर साल बतखों को खाना खिलाते हैं ।' इससे पहले भी शिल्पा ने एक फोटो शेयर की थी । इसमें शिल्पा अपने पति और सचि तेंदुलकर के साथ नजर आई थीं ।
इस फोटो के साथ शिल्पा ने लिखा था, 'गर्मियों की पार्टी । सिम कंवर और नीरज कंवर आप दोनों बेस्ट होस्ट हैं । हर साल सचिन तेंदुलकर के साथ तसवीर शेयर करना एक पंरपरा बन गई है ।' बता दें कि शिल्पा लंबे समय बाद फिर से बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं ।
शिल्पा ने फिल्मों में वापसी को लेकर कहा, ‘हिंदी फिल्मों से मेरा नाता अब भी बना हुआ है और इस समय मेरे पास कम से कम पांच स्क्रिप्ट्स हैं जिन्हें मैं पढ़ रही हूं। मैं फिल्मों में अभिनय करना चाहती हूं और इनमें से जो भी स्क्रिप्ट मुझे सबसे ज्यादा पसंद आएगी, उसी फिल्म से मैं सिनेमा में अपनी नई पारी की शुरुआत करूंगी।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।