{"_id":"602fb97a8ebc3ee9296fb1a4","slug":"shilpa-shetty-shared-her-glamorous-photo-on-instagram-see-how-shamita-shetty-reacted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिल्पा शेट्टी की ग्लैमरस तस्वीर को देखकर बहन शमिता रह गईं हैरान, ऐसा था रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शिल्पा शेट्टी की ग्लैमरस तस्वीर को देखकर बहन शमिता रह गईं हैरान, ऐसा था रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 19 Feb 2021 07:28 PM IST
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस संग जुड़े रहने के लिए वे हमेशा सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहती हैं और नई नई तस्वीरें व लेटेस्ट वीडियो साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने पीले रंग के एक आउटफिट में इंस्टाग्राम पर फोटो साझा की है, जिसपर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी ने पीले रंग के गाउन में एक फोटो पोस्ट की है। इसमें उनका ग्लैमरस अवतार देख सभी की आंखे खुली की खुली रह गई हैं। किसी यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें अपना लाइफटाइम क्रश बताया तो किसी ने सुंदरता की महारानी कहकर संबोधित किया। वहीं दूसरी तरफ मजाक उड़ाने वालों की भी कहां कमी है। कुछ लोगों ने रंग को लेकर मजाक बनाया। वहीं शिल्पा अपने हाथों में दो ड्रेस लिए नजर आईं, जिसे देखकर लग रहा है कि वे इस कश्मकश में हैं कि कौन सी ड्रेस पहनें। क्योंकि दोनों ही आउटफिट काफी सुंदर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शिल्पा शेट्टी की फोटो पर शमिता का कमेंट
- फोटो : Insatagram- @theshilpashetty
शिल्पा की फोटो देखकर कहा जा सकता है कि 45 की उम्र में भी वह बी टाउन की अच्छी अच्छी यंग अभिनेत्रियों को टक्कर दे सकती हैं। इसलिए तो उनकी खूबसूरती देख बहन शमिता शेट्टी भी हैरान रह रह गईं। उन्होंने कमेंट में लिखा ‘ओ माय गॉड…’।
बता दें कि फिटनेस क्वीन कहलाने वाली शिल्पा शेट्टी अपनी सेहत के साथ समझौता नहीं करतीं। इसलिए तो बढ़ती उम्र के साथ उनकी खूबसूरती भी बढ़ती जा रही है और उनका ग्लैमर अब भी बरकरार है। इसके लिए शिल्पा कड़ी मेहनत भी करती हैं। इसका सबूत वे समय समय पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट वीडियोज शेयर कर देती रहती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा एक डांस शो में बतौर जज नजर आती हैं। इसके अलावा वे अपना खुद का एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिसपर वे हेल्थ और खानपान से जुड़ी चीेजें शेयर करती रहती हैं। यहां भी अभिनेत्री खूब एक्टिव रहती हैं और खासकर खाने पीने का वीडियो शेयर करती हैं। साथ ही वे कई बार अलग अलग डिश की रेपिसी भी बताती भी नजर आती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।