सोशल मीडिया पर इन दिनों सितारे अपना काम खुद करते हुए वीडियो लगातार शेयर कर रहे हैं। हाल ही में दोबारा मां बनीं शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री गार्डन की सफाई करते हुए दिख रही हैं। शिल्पा का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा लोगों से अपना काम खुद करने की अपील कर रही हैं साथ ही घर घर काम करने वाली बाइयों की भी तारीफ कर रही हैं।
घर के गार्डन में खुद झाड़ू लगाते दिखीं शिल्पा शेट्टी, वीडियो में देखिए क्या हो गया हाल
इस वीडियो में शिल्पा गार्डन में झाड़ू लगाते और पेड़-पौधों को पानी डालते दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो साझा करते हुए शिल्पा ने एक कैप्शन भी लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा- 'पिछले कुछ दिनों से अपने गार्डन की सफाई कर रही हूं। इस घड़ी में मैं ये महसूस कर रही हूं कि आप जिन लोगों से भी काम लेते हैं उनके काम की सराहना करनी चाहिए।'
शिल्पा ने आगे लिखा- 'भले हमें पता नहीं चलता हो मगर हाउस हेल्प स्टाफ की वजह से हमारा सारा काम कितना सरल हो जाता है। अफसोस इस बात का है कि हमें ये सारी बातें मुश्किल के वक्त ही ध्यान आती हैं। आज मैं हर उस एक इंसान की शुक्रगुजार हूं जिसने किसी ना किसी तरीके से मेरे जीवन को और सरल बनाया है।'
(1/3)
Cleaning and tending to the garden for these last few days. This lockdown time has made me realise and remember that having help in any form is one of those few things we should always appreciate. Our lives become so much easier because of all our house help/ staff... pic.twitter.com/4T8l6jeKQR
'इन्हीं लोगों की वजह से हम बाहर निकल पाते हैं और अपने सपनों को साकार कर पाते हैं। जब सब कुछ पहले की तरह हो जाएगा तो मेरा सभी से निवेदन है कि आपके घर में काम कर रहे कर्मचारियों के महत्व को सराहें और उनकी तारीफ करें।' इससे पहले शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी समीषा की एक नई तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में समीषा के अलावा राज कुंद्रा और उनका बड़ा बेटा वियान भी नजर आया था।
शिल्पा ने अपने पोस्ट में बताया था कि आज का दिन समीषा के लिए बहुत खास है, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से वो उसे बाहर नहीं ले जा सकतीं। बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा था, 'आज समीषा 40 दिन की हो गई है। हिन्दू रिवाजों के अनुसार आज का दिन मां और बच्चे के लिए बेहद खास होता है। रिवाज के हिसाब से हमें आज समीषा को आशीर्वाद दिलाने के लिए पहली बार बाहर मंदिर ले जाना चाहिए था, लेकिन अभी के हालात देखते हुए हमारे पास ये ऑप्शन नहीं है। इसलिए हमने अपने घर के मंदिर में ही भगवान का आशीर्वाद ले लिया।'
रश्मि देसाई और पारस के बाद अब सब्जियां खरीदने निकला ये अभिनेता, मास्क लगाए तस्वीर
कमेंट
कमेंट X