{"_id":"5ac483a84f1c1bd2618b56ec","slug":"shilpa-shetty-son-viaan-trying-to-copy-tiger-shroff-dance-from-the-film-baaghi-2-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर का डांस देखकर 'बागी' हुआ शिल्पा शेट्टी का बेटा, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर का डांस देखकर 'बागी' हुआ शिल्पा शेट्टी का बेटा, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' ने 5 दिन में ही 95 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। टाइगर के एक्शन और डांस से भरपूर इस फिल्म की धमक से बॉक्स ऑफिस हिल गया है। टाइगर के फैंस सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी है। हाल ही में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखने बाद आप यह जरूर कह सकते हैं कि कही यह दूसरा टाइगर तो नहीं है?
2 of 5
Shilpa Shetty son
यह फेमस एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी है। शिल्पा खुद भी अच्छी डांसर हैं। शिल्पा ने अपने बेटे वियान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वियान 'बागी2' के फेमस गाने 'मुंडया' पर टाइगर के डांस को कॉपी करने की कोशिश कर रहा है।
3 of 5
Shilpa Shetty son
वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा - 'मेरा सुपरस्टार वियान कुंद्रा टाइगर श्रॉफ यानी कि अपने सुपरहीरो को कॉपी करने की कोशिश कर रहा है। अहमद खान पहले आपने मुझे अपनी धुन पर नचाया और अब मेरे बेटे को नचा रहे हैं।'
वीडियो में वियान टीवी पर टाइगर के गाने को देखकर कभी बेड पर चढ़कर तो कभी नीचे उतरकर ठीक वैसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं। वियान को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि वह डांस को लेकर काफी क्रेजी हैं। साथ ही टाइगर के सबसे बड़े फैन भी।
विज्ञापन
5 of 5
Shilpa Shetty son
यह पहला मौका नहीं है जब वियान को टाइगर के गाने पर डांस करते हुए देखा गया। इससे पहले राजकुंद्रा वियान का डांसिंग वीडियो शेयर कर चुके हैं जिसमें वह टाइगर के 'मुन्ना माइकल' गाने 'डिंग डांग' पर थिरकते हुए नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।